{"_id":"a1dbb8f4-8c87-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"lootera-first-look-launch-at-liberty-cinema","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को लांच होगा लुटेरा का पहला पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुक्रवार को लांच होगा लुटेरा का पहला पोस्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' का पहला पोस्टर 15 मार्च को लांच किया जा रहा है। यह पोस्टर किसी मल्टीप्लेक्स या होटल में लांच न होकर एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर लिबर्टी में लांच होगा। 80 के दशक में लिबर्टी सिनेमाघर में कई फिल्मों के प्रीमियर हुआ करते थे।
विज्ञापन
निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'लुटेरा' का पहला पोस्टर मुंबई के लिबर्टी सिनेमाहाल में जारी किया जाएगा। यह मुंबई का प्राचीनतम सिनेमाघर है। सूत्रों के अनुसार फिल्म की कहानी इतिहास से है इसलिए इसका पोस्टर ऐतिहासिक सिनेमाघर में जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
'लुटेरा' 5 जुलाई को रिलीज होगी। इसके निर्माता फेंटम फिल्म और बालाजी मोशन पिक्चर्स हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। शोभा कपूर, एकता कपूर के साथ अनुराग कश्यप ने भी यह फिल्म प्रोड्यूस की है।
विज्ञापन