फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'lootera' and 'policegiri' release this friday

यह शुक्रवार रोमांस और एक्शन के नाम

Wed, 03 Jul 2013 03:05 PM IST
'lootera' and 'policegiri' release this friday
'lootera' and 'policegiri' release this friday Updated Wed, 03 Jul 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
'lootera' and 'policegiri' release this friday

इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में मल्टीप्लेक्स पर दस्तक दे रही हैं। इसमें

विज्ञापन
से एक फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है तो दूसरी एक्शन। जेल जाने के बाद संजय दत्त की पहली फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है।

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म का कैनवास 60 के दशक का है। सोनाक्षी सिन्हा पूरी फिल्म में साड़ी पहने हुए नजर आएंगी। इसी तरह रणवीर सिंह का लुक भी उसी दौर को ध्यान में रखते हुए तैयार कियागया है। यह पहली बार होगा जब रणवीर और सोनाक्षी साथ में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेल जाने के बाद संजय दत्त की पहली फिल्म 'पुलिसगीरी' रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग संजय दत्त ने सजा सुनाए जाने के बाद पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में संजय दत्त गुंडों ने निपटने के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैँ जिन्हें गुंडे प्रयोग करते हैं। 'पुलिसगीरी' में विलेन के रूप में प्रकाश राज नजर आएंगे। ओमपुरी और प्राची देसाई की भी फिल्म में खास भूमिका है।

इन दो नई फिल्मों के आने के बाद भी दर्शकों के लिए 'फुकरे', 'ये जवानी है दीवानी', 'घनचक्कर' और 'रांझणा' फिल्में उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed