फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Looop Lapeta Review: Taapsee Pannu bold style is praised by audience the film is getting mixed response from the people

Looop Lapeta: फिर बेबाक अंदाज में नजर आईं तापसी पन्नू, फिल्म को लोगों से मिल रही मिली जुली प्रतिक्रिया

Fri, 04 Feb 2022 08:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Feb 2022 08:14 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन फिल्म लूप लपेटा शुक्रवार यानी 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। अभिनेत्री की यह फिल्म बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है।

विज्ञापन
Looop Lapeta Review: Taapsee Pannu bold style is praised by audience the film is getting mixed response from the people
लूप लपेटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन फिल्म 'लूप लपेटा' शुक्रवार यानी 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। अभिनेत्री की यह फिल्म बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली तापसी पन्नू की इस फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तापसी और ताहिर की यह फिल्म देख दर्शकों को रन लोला रन की याद आ गई। दर्शकों को इन दोनों ही फिल्मों में काफी हद तक समानता देखने को मिली है।

विज्ञापन

 

फिल्म की कहानी दो अलग-अलग किरदारों पर आधारित है, जो अपनी जिंदगी में मौजूद मुश्किलों से निपटने नजर आ रहे हैं। विपरीत परिस्थिति में मिले तापसी और ताहिर फिल्म में दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन दोनों की ही इस लव स्टोरी में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न भी देखने को मिलेंगे। अपने बेबाक अंदाज के लिए के लिए मशहूर तापसी पन्नू इस फिल्म में भी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई। दर्शकों को अभिनेत्री का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

 

Looop Lapeta Review: Taapsee Pannu bold style is praised by audience the film is getting mixed response from the people
फिल्म लूप लपेटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म में तापसी के साथ मुख्य किरदार में नजर आए ताहिर भी काफी हद तक अपने इस किरदार को निभाने में सफल रहे। फिल्म में परेशानियों में फंसे ताहिर इससे निकलने की कोशिश करते लड़के के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म छिछोरे में नजर आ चुके ताहिर इस फिल्म में दर्शकों के मन भा रहे हैं।

Looop Lapeta Review: Taapsee Pannu bold style is praised by audience the film is getting mixed response from the people
लूप लपेटा की टीम - फोटो : instagram/tahirrajbhasin

फिल्म में दिब्येन्दु भट्टाचार्य का काम भी लोगों को बेहद पसंद आया है। दर्शकों को फिल्म का निर्देशन भी रास आया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है देखी सुनी कहानी होने के बाद भी दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। आकाश भाटिया इस फिल्म से दर्शकों को बांधने में काफी हद तक सफल नजर आए।

 

विज्ञापन

Looop Lapeta Review: Taapsee Pannu bold style is praised by audience the film is getting mixed response from the people
लूप लपेटा - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म जर्मन की फिल्म रन लोला रन की हिंदी रीमेक है। इस कॉमेडी फिल्म में तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में नेहा धूपिया, महीप कपूर, साइरस ब्रोचा, कुशा कपिला, मोहन जोशी भी नजर आ रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed