फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   legendary filmmaker Ramanand Sagar grandson Shiv Sagar attends IFFI with Kaakbhushundi Ramayan cast

Kaakbhushundi Ramayan: इफ्फी 2024 के मंच पर 'काकभुशुण्डि रामायण' की कास्ट, रामानंद सागर के पोते ने की शिरकत

Thu, 21 Nov 2024 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

55th International Film Festival of India: भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह यानी कि इफ्फी गोवा में चल रहा है। कल बुधवार से इसका शुभारंभ हुआ। 

विज्ञापन
legendary filmmaker Ramanand Sagar grandson Shiv Sagar attends IFFI with Kaakbhushundi Ramayan cast
'काकभुशुण्डि रामायण' की कास्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के 55वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की ओपनिंग सेरेमनी में 'रामायण' जैसे सीरियल का निर्माण करने वाले निर्माता रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने शिरकत की। वे अपने नए सीरियल 'काकभुशुण्डि रामायण' की कास्ट के साथ यहां पहुंचे। काकभुशुण्डि रामायण' हाल ही में डीड नेशनल पर शुरू हुआ है। ओपनिंग सेरेमनी कल बुधवार 20 नवंबर की शाम गोवा में आयोजित हुई। 

विज्ञापन

कब और कहां देखें 'काकभुशुण्डि रामायण'? 
प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट पर शिव सागर ने अपने नए सीरियल 'काकभुशुण्डि रामायण' के कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। डीडी नेशनल पर हाल ही में शुरू हुआ यह सीरियल रामायण पर आधारित है। यह सीरियल दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाने वाला है। हर सोमवार से गुरुवार शाम साढ़े सात बजे प्रसारित होता है और इसका रिपीट टेलीकास्ट फिर सवेरे दस बजे होता है।
Helen Birthday: सलमा से लेकर सलमान खान तक, हेलेन के बारे में क्या सोचता है खान परिवार का एक-एक सदस्य? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

80 के दशक का लोकप्रिय धारावाहिक 
रामानंद सागर का रामायण सीरियल 1980 के दशक का सबसे लोकप्रिय सीरियल रहा। कहा जाता है कि जिन दिनों इस सीरियल का प्रसारण हुआ करता, तब सड़कें सूनी हो जाया करती थीं। लोग परिवार के साथ बैठकर इसे देखा करते थे। आज भी इसे दर्शक उसी भक्ति भाव से देखते हैं। कोविड 19 के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान भी इसका फिर से प्रसारण किया गया और इसे फिर वही लोकप्रियता मिली। इसमें अरुण गोविल भगवान राम की भूमिका में नजर आए। वहीं, दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में दिखीं और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका अदा की।
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के तीसरे गाने पर थमन ने साझा की दिलचस्प जानकारी, इस दिन जारी होगा प्रोमो

विज्ञापन

28 नवंबर तक चलेगा समारोह
इस साल इफ्फी में 19 फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 43 फिल्मों के एशियाई प्रीमियर और 109 फिल्मों के भारतीय प्रीमियर प्रस्तावित हैं। इस बार से देश के युवा फिल्म निर्देशकों के लिए एक खास पुरस्कार भी शुरू किया जा रहा है। समारोह में 81 देशों की 180 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा। यह समारोह 28 नवंबर तक गोवा में चलेगा। वैराइटी के अनुसार, आयोजकों ने चार भारतीय सिनेमा दिग्गजों की 100वीं जयंती के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर, निर्देशक तपन सिन्हा, तेलुगु सिनेमा स्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और गायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
BB 18: गंदे बर्तन कहते हुए विवियन ने साधा करण वीर मेहरा पर निशाना, रजत ने वाइल्ड कार्ड्स के साथ बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed