फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 18 update Vivian dsena Karan Veer Mehra War of words start again Rajat dalal make strategy

BB 18: गंदे बर्तन कहते हुए विवियन ने साधा करण वीर मेहरा पर निशाना, रजत ने वाइल्ड कार्ड्स के साथ बनाई रणनीति

Thu, 21 Nov 2024 11:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ती नजर आई है। दोनों को एक-दूजे पर जमकर निशाना साधते देखा गया है। 

विज्ञापन
Bigg boss 18 update Vivian dsena Karan Veer Mehra War of words start again Rajat dalal make strategy
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

'बिग बॉस 18' में बढ़ते दिन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का डोज भी बढ़ता जा रहा है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो से जबर्दस्त हाईवोल्टेड ड्रामा मिल रहा है। वहीं, शो में टेलीविजन के दो अनुभवी कलाकारों विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच का मनमुटाव भी किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर टकराव और झगड़ों में लगे रहते हैं। विवियन और करण काफी समय से एक-दूसरे को कोल्ड वाइब्स दे रहे हैं। लेकिन, हालिया एपिसोड में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई देगी, जब करण ने विवियन पर घर के काम से बचने का आरोप लगाया। इस पर करण की प्रतिक्रिया ने हर किसी को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन

विवियन-करण वीर के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग

'बिग बॉस 18; के प्रतियोगी विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच जुबानी जंग कभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक-दूसरे के प्रति अपनी नापसंदगी व्यक्त करने के बाद हालिया एपिसोड में दोनों घर के कर्तव्यों को लेकर आमने-सामने हो गए। करण वीर कहते हैं कि विवियन के साथ उनकी समस्या यह है कि उन्होंने नियम बनाया है कि 'टाइम गॉड' को घर के काम करने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर चला आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला 

करण की बातों से नाराज होकर विवियन ने उन्हें 'गंदे बर्तन' कहा। यह सुनकर वर्कआउट कर रहे करण अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं, 'मैं गंदगी साफ करता हूं, बहुत अच्छे से करता हूं साफ। एकदम चमका डालूंगा। अभी तक कोने में बैठा था अच्छा लग रहा था, उंगली करोगे तो छोड़ूंगा नहीं।' करण वीर मेहरा और विवियन की लड़ाई इस सीजन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बन गई है।

विज्ञापन

रजत दलाल ने बनाई रणनीति 

वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में शो के पिछले टाइम गॉड रजत दलाल तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा के साथ रणनीति बनाते नजर आए। इस दौरान रजत ने तीनों को बताया कि करण वीर को अगला टाइम गॉड क्यों नहीं बनना चाहिए। 

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18'

'बिग बॉस 18' में हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामा का लुत्फ आप सातों दिन उठा सकते हैं। सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला यह शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे टेलीकास्ट होता है। वहीं, वीकएंड यानी शनिवार और रविवार के दिन आप इसे रात 9.30 बजे कलर्स और जियो सिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं। 

Dhanush: नयनतारा से विवाद के बीच धनुष की पहली पोस्ट आई सामने, दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed