{"_id":"5986ad394f1c1b9c3a8b47a0","slug":"lawyer-files-complaint-against-kamal-haasan-bigg-boss-show-producers-and-vijay-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस तमिल कॉन्ट्रोवर्सीः ऑलिविया ने की खुदकुशी की कोशिश, शो पर दर्ज हुई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस तमिल कॉन्ट्रोवर्सीः ऑलिविया ने की खुदकुशी की कोशिश, शो पर दर्ज हुई शिकायत
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : StudioFlicks
कमल हासन का पहला रियलिटी शो बिग बॉस तमिल शुरू से ही विवादों में रहा है। कई तमिल संगठन संस्कृति को खराब करने के लिए शो का विरोध कर रहे हैं। अब एक बार फिर शो विवादों में आ गया है।
पढें: 'बिग बॉस' तमिल: शो में अभद्रता को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर
शो के हाल ही के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट को मेंटल असायलम के रोगियों जैसा एक्ट करना था। इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद से इसे चौतरफा आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। शो के होस्ट कमल हासन ने इसके लिए माफी भी मांगी है। हासन ने कहा, 'मैं कभी दिमागी रूप से कमजोर लोगों का मजाक बनाने के लिए नहीं कहूंगा। लोगों को लगता है कि मैं यहां हूं तो शो पर होने वाली सभी चीजें मैं ही डिसाइड करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है।' कमल हासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ये दोबारा हुआ तो मैं इस शो का हिस्सा नहीं रहूंगा।
विज्ञापन
पढें: कमल हासन के शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, भेजा 100 करोड़ का नोटिस
एसएस बालाजी नाम के एक वकील ने शो को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है। शुक्रवार को शो की कंटेस्टेंट ऑलिविया ने शो छोड़ने की मांग करते हुए स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी थी। उन्होंने कहा कि वो शो में पार्ट लेने के लिए फिट नहीं है और मेंटल स्ट्रेस से भी गुजर रही हैं। बालाजी ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑलिविया के डिप्रेशन का कारण शो में दिए जाने वाले टास्क हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कमल हासन, शो के प्रोड्यूसर और विजय टीवी के खिलाफ पुलिस जांच की मांग की है।