फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan Tweets About Actress Abduction Case And Tamil Bigg Boss Controversy

कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, 'मैं किसी के सामने नहीं झुकूंगा, ये महाभारत है'

Sat, 15 Jul 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 15 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Tweets About Actress Abduction Case And Tamil Bigg Boss Controversy
कमल हासन
यौन उत्पीड़न का शिकार हुई मलयाली एक्ट्रेस का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करने पर कमल हासन की चौतरफा आलोचना हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंग्लम ने हासन को इस मामले में माफी मांगने को कहा है। हासन अभी तक इस मसले को लेकर चुप थे लेकिन विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने ट्वीट कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


कमल हासन ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि महिलाएं उन्हें माफी मांगने के लिए कह रही हैं बल्कि वो उनके लिए लड़ना पसंद करेंगे। हासन ने लिखा, 'बिना वजह मैं किसी के सामने नहीं झुकने वाला। ये लड़ाई जारी रहेगी। ये है महाभारत कथा। जागो।' हासन ने आगे लिखा कि अगर सभी चाहते हैं कि वो माफी मांगे तो वो ऐसा जरूर करेंगे। 'कानून से बड़ा कोई नहीं है, बस आपके भगवान के अलावा।' हासन के ये ट्वीट उनके शो बिग बॉस की तरफ भी इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि हासन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस का नाम लेते हुए कहा था कि इसमें कोई बुराई नहीं है। 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैंने उसका नाम लिया है या नहीं, मीडिया उसका नाम बता चुका है। नाम छिपाना गलत है। अगर आप उसे द्रौपदी कहना चाहते हैं तो वहीं कहें, लेकिन उसे एक फीमेल कह कर संबोधित न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हिंदू मक्कल काची संगठन हासन को बिग बॉस को होस्ट करने को लेकर धमकियां दे रहा था, जिसके बाद तमिल सुपरस्टार को सुरक्षा प्रदान की गई। संगठन ने तमिल बिग बॉस को बंद किए जाने की मांग को लेकर कमल हासन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। संगठन रियल्टी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण को बैन करने और कमल हासन को तमिल संस्कृति को दूषित करने के लिए गिरफ्तार करने की मांग की थी। संगठन का मानना है कि यह शो अश्लील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed