फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kusha Kapila social media celebritiy confirms divorce with husband Zorawar Ahluwalia writes emotional note

Kusha Kapila: पति जोरावर से तलाक ले रहीं यूट्यूबर कुशा कपिला, सोशल मीडिया पर एलान कर लिखा भावुक नोट

Tue, 27 Jun 2023 07:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2023 07:53 AM IST
सार

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और यूट्यूबर कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Kusha Kapila social media celebritiy confirms divorce with husband Zorawar Ahluwalia writes emotional note
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : social media

विस्तार

यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक अपने हुनर के दम पर पहचान बनाने वाली मशहूर यूट्यूबर कुशा कपिला लोगों से जुड़ी रहती हैं। उनकी वीडियो से लेकर उनका रचनात्मक कंटेंट लोगों के बीच अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है, लेकिन आज कुशा कपिला की अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। कुशा कपिला की निजी जिंदगी में हलचल देखने को मिल रही है। यूट्यूबर ने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक का एलान कर दिया है। ऐसा करने के लिए कुशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की भावनाएं व्यक्त की हैं।  

विज्ञापन

Kusha Kapila social media celebritiy confirms divorce with husband Zorawar Ahluwalia writes emotional note
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और यूट्यूबर कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और अब शादी के छह साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह किसी भी लिहाज से आसान फैसला नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी के इस मोड़ पर यह सही फैसला है। हमने जो प्यार और जिंदगी एक साथ साझा की है वह सबकुछ हमारे लिए बना रहा, लेकिन दुख की बात है कि जो हम वर्तमान में अपने लिए चाहते हैं वह नहीं हो रहा है। हमने तब तक अपना सब कुछ दिया जब तक हम ऐसा नहीं कर सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kusha Kapila social media celebritiy confirms divorce with husband Zorawar Ahluwalia writes emotional note
कुशा कपिला - फोटो : Social media

कुशा ने यह भी कहा, 'किसी रिश्ते का खत्म होना दिल तोड़ने वाला है और यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है। शुक्र है, हमारे पास इसे प्रोसेस करने के लिए कुछ समय था, लेकिन हमने जो एक साथ पल साझा किए और जो भी कुछ बनाया वह एक दशक से अधिक समय तक अटका रहा। हमें अभी भी और बहुत कुछ की जरूरत है हमारे जीवन के अगले फेज में जाने के लिए बहुत ज्यादा समय और उपचार लगेगा। हमारा इस समय पूरा ध्यान इस बात पर है कि इस समय हम एक-दूसरे के प्रति प्यार, सम्मान और समर्थन दिखाएं।'

विज्ञापन

Kusha Kapila social media celebritiy confirms divorce with husband Zorawar Ahluwalia writes emotional note
कुशा कपिला - फोटो : Social media

जो लोग नहीं जानते उनको बता दें कि कुशा कपिला हमारे देश की प्रसिद्ध सोशल मीडिया हस्तियों में से एक हैं। कुशा कपिला साउथ दिल्ली आंटी के किरदार से मशहूर हुई थीं। जोरावर सिंह भी एक भारतीय यूट्यूबर हैं। यह जोड़ी काफी मशहूर है और इन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो बनाते हुए देखा जाता है। हालांकि, अब इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने एक ही मैसेज अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed