{"_id":"5ddb1fcb8ebc3e54f3145b9c","slug":"krystle-d-souza-to-debut-with-amitabh-bachchan-film-chechre","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टल डिसूजा की बड़े परदे पर पहली छलांग, मौनी रॉय और अंकिता को रेस में पीछे छोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिस्टल डिसूजा की बड़े परदे पर पहली छलांग, मौनी रॉय और अंकिता को रेस में पीछे छोड़ा
Mon, 25 Nov 2019 05:57 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Krystle D'Souza
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की हीरोइन बनने के लिए चल रहे कंपटीशन में छोटे परदे की मशहूर अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा ने बाजी मार ली है। इस फिल्म में पहले कृति खरबंदा को हीरोइन के तौर पर लिया गया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए तारीखों का इंतजाम न हो पाने के चलते कृति ने ये फिल्म छोड़ दी है। हालांकि, चर्चा ये भी रही कि निर्देशक रूमी जाफरी से ट्यूनिंग न बैठ पाने के चलते कृति ने ये फिल्म छोड़ी है।
विज्ञापन
कृति खरबंदा के फिल्म चेहरे से बाहर होने के बाद से इस रोल को पाने के लिए छोटे परदे से सिनेमा में आईं मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे जैसी अभिनेत्रियां फिल्म चेहरे के निर्माता और मुंबई के मशहूर बिल्डर आनंद पंडित के संपर्क में रही हैं। लेकिन, फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों की जिस एक नाम पर आम सहमति बनी, वो हैं टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा।
विज्ञापन
क्रिस्टल ने इस खबर का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के एक गाने की शूटिंग का क्लैप बोर्ड के साथ फोटो जारी करके कर दिया। क्रिस्टल की ये पहली फिल्म होगी। रूमी जाफरी निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी सरस्वती पिक्चर्स भी सह निर्माता है।
विज्ञापन