फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krushna Abhishek confirm sister Arti Singh wedding with Dipak Chauhan says first invitation will go to govinda

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती की शादी की खबर पर लगाई मुहर, गोविंदा के शामिल होने पर कही यह बात

Thu, 08 Feb 2024 10:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Feb 2024 10:04 AM IST
सार

कृष्णा अभिषेक ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बहन आरती सिंह की शादी की पुष्टि कर दी और कहा कि वे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

विज्ञापन
Krushna Abhishek confirm sister Arti Singh wedding with Dipak Chauhan says first invitation will go to govinda
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बहन अभिनेत्री आरती सिंह की शादी की पुष्टि कर दी। 'बिग बॉस 13' की प्रतिभागी आरती सिंह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों एक से डेटिंग कर रहे हैं। अब उम्मीद हैं कि वे इस साल अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं। अब इस खबर पर कृष्णा अभिषेक ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


जल्द होगी शादी की घोषणा
कृष्णा ने खुलासा किया कि आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं। वहीं शादी के बारे में अधिक जानकारी मांगने पर कृष्णा ने संकेत दिया कि बाद में इस बारे में आधिकारिक घोषणा होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आरती खर्चों पर नियंत्रण रखेंगी।
विज्ञापन

Bawarchi Remake: राजेश खन्ना की 'बावर्ची' का रीमेक बनाने को तैयार अनुश्री, बोलीं- मेरा लक्ष्य एक पारिवारिक...
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदा भी होंगे शामिल
वहीं कृष्णा और उनके मामा गोविंदा के बीच के रिश्ते से सभी लोग वाकिफ है। उनका रिश्ता खट्टा-मीठा है, कभी प्यार तो कभी तकरार है। कई बार दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में कृष्णा ने आरती की शादी की जानकारी देते हुए अपने मामा गोविंदा का भी जिक्र किया। कृष्णा ने इस बात की पुष्टि की है कि बॉलीवुड अभिनेता यानी उनके मामा गोविंदा और उनकी मामी सुनीता भी इस शादी में शामिल होंगे और उन्हें सबसे पहले निमंत्रण मिलेगा।
Box Office Collection Report: दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रही फाइटर-हनुमान, जानें बुधवार को हुई कितनी कमाई

पहले अतिथि होंगे गोविंदा
कृष्णा ने आरती की शादी के विशेष दिन अपने परिवार को एक करने के बारे में बात की। दरअसल, कृष्णा से इस शादी में गोविंदा के आने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'अरे सबसे पहला निमंत्रण उनको जाएगा वह क्या बात कर रहे हो, वे मेरे मामा हैं, हमारे बीच कुछ मतभेद हुए हैं, वह एक अलग मुद्दा है, लेकिन शादी का पहला कार्ड उनके पास जाएगा और वह शादी में जरूर शामिल होंगे।' पिछले साल कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर संकेत दिया था कि वे अपने मामा गोविंदा के साथ अपने मतभेद खत्म करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा से प्रेरणा मिलती है।
Sunny Deol: 'गदर 3'- बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए सनी देओल, अभिनेता को कहनी पड़ी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed