जनवरी के महीने में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर और तेजा सज्जा की हनुमान फरवरी में भी सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाती नजर आ रही है। दोनों ही फिल्में तेजी से 200 करोड़ रूपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने एडवांस में बेचे 10000 टिकट, पहले दिन होगी इतने करोड़ की ओपनिंग!
2 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के एक साल बाद सिद्धार्थ आनंद दर्शकों के लिए फाइटर लेकर हाजिर हुए हैं। यह फिल्म भी उनकी पिछली फिल्म की तरह देशभक्ति की भावना से भरपूर है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। पहले वीकएंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त नजर आई थी, लेकिन इसके बाद फिल्म ने चमत्कारिक रूप से वापसी कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।
3 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। पहले हफ्ते में फाइटर ने 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में यह फिल्म तेजी से 200 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो बीते दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 184.5 करोड रुपए हो गई है।
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजा सज्जा की हनुमान की बात करें तो यह इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। फिल्म की कहानी लोगों की दिलों को छूने में कामयाब रही है। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही अब तक अच्छी कमाई कर रही है। कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने देश के साथ विदेश में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
5 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमाई की आंकड़ों पर नजर डाले तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 89.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए 60.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 29.95 करोड़ रुपये रही थी। बुधवार को फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 192.03 करोड़ रूपये हो गई है।
Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना