फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Undercover Director Anushree Mehta to Direct rajesh khanna and jaya bachachan film Bawarchi Remake

Bawarchi Remake: राजेश खन्ना की 'बावर्ची' का रीमेक बनाने को तैयार अनुश्री, बोलीं- मेरा लक्ष्य एक पारिवारिक...

Thu, 08 Feb 2024 09:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 08 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

अनुश्री मेहता एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वे सुपरस्टार राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'बावर्ची' का रीमेक बनाने का विचार कर रही हैं।

विज्ञापन
Mrs Undercover Director Anushree Mehta to Direct rajesh khanna and jaya bachachan film Bawarchi Remake
अनुश्री मेहता - फोटो : social media

विस्तार

'मिसेज अंडरकवर' का निर्देशन करने वालीं अनुश्री मेहता एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वे सुपरस्टार राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'बावर्ची' का रीमेक बनाने का विचार कर रही हैं। 1972 में आई इस फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया था। वहीं, अब अनुश्री मेहता अपने अंदाज में पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


'बावर्ची' के रीमेक बनाएंगी अनुश्री
अनुश्री ने कहा, 'मैंने इस फिल्म के रीमेक को बनाने के लिए अबीर सेनगुप्ता, समीर राज सिप्पी के साथ सहयोग किया है। जब मैंने उनसे बताया कि मैं 'बावर्ची' का रीमेक बनाने का विचार कर रही हूं, तो उन्होंने कहा मुझे रीमेक लिखना और निर्देशित करना चाहिए। हम 'बावर्ची' के रीमेक को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रही फाइटर-हनुमान, जानें बुधवार को हुई कितनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक फिल्म है 'बावर्ची'
निर्देशक ने कहा, 'उन्हें विश्वास था कि मैं कहानी को इस तरह से बता पाऊंगा जिससे उन्हें गर्व होगा। मैं लेखक और निर्देशक के रूप में आने के लिए पूरे दिल से सहमत थी।' उन्होंने आगे कहा, 'बावर्ची' का रीमेक संवेदनशीलता के साथ बनाया जाएगा, क्योंकि उनका इरादा एक पारिवारिक फिल्म बनाने का है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुश्री मेहता ने 'बावर्ची'  के रीमेक की कहानी लिख ली है। उम्मीद है कि फिल्म 2024 में फ्लोर पर आ जाएगी। अभी फिल्म की कास्टिंग चल रही है।

'बावर्ची' फिल्म के बारे में
हृषिकेश मुखर्जी की 1972 में आई यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा थी। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना, जया बच्चन और असरानी सहित अन्य दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म निर्देशक तपन सिन्हा की 1966 में आई बंगाली फिल्म 'गाल्पा होलेओ सात्यी' की रीमेक थी। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म का रीमेक बनाने के लिए जादूगर फिल्म्स और समीर राज सिप्पी प्रोडक्शंस के बीच तीन-फिल्म सहयोग में से यह पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि वे अमिताभ बच्चन-जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'मिली' (1975) और गुलजार के 'कोशिश' 1972 जैसी सदाबहार क्लासिक फिल्मों का भी रीमेक बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: Jagjit Singh: रूहानी आवाज से जगजीत सिंह ऐसे बने 'गजल सम्राट', पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed