फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK mocks Shehnaaz Gill acting in Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

KKBKKJ: KRK ने 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर कह दी ऐसी बात, फैंस बोले- एकदम सही

Thu, 27 Apr 2023 08:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Apr 2023 08:42 PM IST
सार

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन
KRK mocks Shehnaaz Gill acting in Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
केआरके-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक मानने वाले कमाल आर खान ने मूवी को लेकर नेगिटिव रिव्यू दिया था, वहीं जब बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है तो एक्टर ने भाईजान को और भी ज्यादा ताना मारना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं इस मूवी से डेब्यू करने वाली शहनाज गिल पर भी अब केआरके ने तंज कसा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

केआरके का शहनाज पर तंज

केआरके लगातार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल की एक्टिंग पर उन्हें ट्रोल करते हुए ट्वीट कर लिखा है, 'क्या आपको लगता है कि शहनाज गिल ने कुछ ही दृश्यों में भयानक अभिनय किया है? क्या आपको लगता है कि वह अभिनय के ए को भी नहीं जानती हैं? हां के लिए लाइक करें।' 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केआरके के ट्वीट से सहमत यूजर्स 

कमाल राशिद खान के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'मूवी ना चलने का कारण ही यही है कि बेरोजगार वेल्ले आर्टिस्ट्स को भर लिया। मूवी में उन्हें नवाज, रणदीप हुड्डा या मनोज बाजपेयी को कास्ट करना चाहिए था। दूसरे ने लिखा है, 'ऐसा मत बोलो वह बिग बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट में से एक निकली है।' ऐसे ही बाकी फैंस भी सना की एक्टिंग से नाखुश नजर आए हैं, और उन्हें आड़े हाथों लेते देखे गए हैं। 



Charu Asopa: रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल होने पर चारू असोपा का फूटा गुस्सा, कहा- अपनी नीयत ठीक करें

'किसी का भाई किसी की जान' का कलेक्शन

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, वेंकटेश दग्गुबाती, राघव जुयाल, शहनाज गिल, जस्सी गिल, भाग्यश्री, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विजेंदर सिंह और सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने रिलीज के छठे दिन महज 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह इस फिल्म के अब तक का टोटल कलेक्शन महज 83.25 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed