फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon sister Nupur Sanon reacts after troll calls them flop sisters says And still you are following us

Nupur Sanon: 'और फिर भी आप हमें फॉलो कर रहे हैं', फ्लॉप सिस्टर्स कहे जाने पर नूपुर सेनन ने दिया करारा जवाब

Fri, 28 Jul 2023 07:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

हाल ही में, अभिनेत्री कृति ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया था, लेकिन छोटी बहन और अभिनेत्री नूपुर सेनन की पोस्ट सबसे खास था। तो चलिए जानते हैं कि नूपुर ने क्या लिखा था।

विज्ञापन
Kriti Sanon sister Nupur Sanon reacts after troll calls them flop sisters says And still you are following us
नूपुर और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया है। सीरीज ‘पॉप कौन’ में दर्शकों ने नूपुर के अभिनय की खूब सराहना भी की थी। हालांकि, यह वेब सीरीज ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में ना कामयाब रही है। हाल ही में, अभिनेत्री कृति ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया था, लेकिन छोटी बहन और अभिनेत्री नूपुर सेनन की पोस्ट सबसे खास था। तो चलिए जानते हैं कि नूपुर ने क्या लिखा था।

विज्ञापन

नूपुर ने कृति के लिए लिखा यह खास नोट
नुपुर ने कृति को शुभकामनाएं देते हुए अपनी बड़ी बहन के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें लिखा था, ‘सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे अच्छी बहन, सबसे वफादार सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लिए सबसे अच्छी चीजों को हाइफन-इंग रख सकती हूं। आप को देखकर ही मैं बड़ी हुई हूं और आगे भी मैं आपकी तरह ही बनना चाहती हूं। क्योंकि आप मेरी नजर में रॉक स्टार हैं।’

Puneet Superstar: FIR के बाद पुनीत सुपरस्टार को एक और झटका, इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

कृति को बताया बेस्ट बहन
नूपुर ने आगे लिखा, ‘आपके अंदर कोई कमी निकालना ही मूर्खता है क्योंकि आप बेस्ट हैं। मुझे याद है कि बचपन में मैं जब भी आपको देखती थी तो मेरे मन में हमेशा एक ही सवाल उठता था कि हे भगवान, वह इतनी परफेक्ट कैसे हैं? वह इतनी सुंदर, इतनी प्यारी, इतनी दयालु, इतनी जिम्मेदार, इतनी बुद्धिमान, इतनी देखभाल करने वाली, इतनी सब कुछ एक साथ कैसे हो सकती है।’

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, वेंकी एटलुरी के साथ की नई फिल्म की घोषणा

विज्ञापन

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
नुपूर ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए यह भी लिखा, जिस तरह के लोगों को मैं अपने आसपास चाहती हूं, उनके लिए आपने बहुत ऊंचे पैमाने तय कर दिए हैं। इसने मुझे हमेशा गलत लोगों से आसानी से बचाया है क्योंकि मुझे शुरू से ही पता था कि क्या सही था। क्या सही लगता था और वह अधिकार हमेशा से तुम्हारा रहा है। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’  वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट कर लिखा, "फ्लॉप बहनें।" जवाब में नूपुर ने लिखा, "और फिर भी आप हमें फॉलो कर रहे हैं।" नूपुर का यह जवाब देख उनके फैंस ने अभिनेत्री की काफी सराहना की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed