Puneet Superstar: FIR के बाद पुनीत सुपरस्टार को एक और झटका, इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया सस्पेंड
अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर आ रही है कि पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुनीत सुपरस्टार उर्फ लॉर्ड पुनीत के नाम से मशहूर पुनीत शर्मा रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। पहले ही हफ्ते में हुए इस एविक्शन के बाद से पुनीत सुपरस्टार लगातार मेकर्स से लेकर सलमान खान तक को सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और उन्होंने कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन को 'कीड़ा मकोड़ा' बुलाया था, जिसके बाद रैपर के फैंस भड़क उठे थे। अब खबर आ रही है कि पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर आ रही है कि पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। यह पेज अब उपलब्ध नहीं है। इस खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो गुटों में बांट दिया है। दरअसल, बीते दिनों एमसी स्टैन को 'कड़ी मकोड़ा' बुलाने वाले पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर से जहां रैपर के फैंस बेहद खुश हैं। वहीं पुनीत सुपरस्टार के फैंस काफी नाराज हैं।
Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम
बता दें, इससे पहले अपने इन्हीं वीडियो के चलते कानूनी मुसीबत में फंस गए थे। दरअसल, पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के प्रशंसकों द्वारा उन्हें ऑनलाइन परेशान किए जाने के बाद भोपाल के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब देखना यह होगा कि इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पुनीत सुपरस्टार क्या एक्शन लेते हैं और एमसी स्टैन और उनके बीच की यह लड़ाई क्या मोड़ लेती है।
Emmy Awards 2023: 'एमी अवॉर्ड्स' देखने के लिए करना होगा इंतजार! 2024 तक के लिए किए गए स्थगित, यह है कारण