Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, वेंकी एटलुरी के साथ की नई फिल्म की घोषणा
दुलकर सलमान ने आज अपने जन्मदिन के खास अवसर पर अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। वह वेंकी एटलुरी के साथ काम करने जा रहे हैं।
विस्तार
दुलकर सलमान आज, 28 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने दो दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म सिनेमा में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस के लिए रोमांचक खबर सामने आई है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म का एलान किया गया है। अभिनेता अगली बार निर्देशक वेंकी एटलुरी की फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
दुलकर सलमान की नई फिल्म का नाम भी सामने आया है। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'लकी भास्कर' है। सीथारा एंटरटेनमेंट के निर्माताओं ने प्रशंसकों के लिए 'लकी भास्कर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। धनुष अभिनीत 'वाथी' के साथ वेंकी एटलुरी ने बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट दी। निर्देशक उस फिल्म की सफलता को अपनी नई फिल्म 'लकी भास्कर' में दुलकर के साथ मिलकर दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं। सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या अपने संबंधित फिल्म बैनर, सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। उन्होंने 'वाथी' का भी निर्माण किया था।
Bollywood Stars: बॉलीवुड स्टार्स को है अपने इस किए पर पछतावा, समय-समय पर दर्द जाहिर कर करते हैं मलाल
अभिनेता की नई फिल्म की घोषणा करते हुए सीथारा एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "आपके लिए प्रस्तुत है 'लकी भास्कर', एक मनोरम यात्रा पर निकलना, एक साधारण आदमी की सुलझती जीत। सभी को शुभकामनाएं। दुलकर सलमान को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Presenting to you #LuckyBaskhar - Embark on a Captivating Journey, The Unraveling Triumphs of an Ordinary Man! 📈🎬#VenkyAtluri @gvprakash @vamsi84 @Banglan16034849 @NavinNooli #SaiSoujanya @sitharaents @Fortune4Cinemas #SrikaraStudios pic.twitter.com/NwNaZ9NAwC
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) July 28, 2023
Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम
दुलकर सलमान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह गैंगस्टर ड्रामा 'किंग ऑफ कोठा' में नजर आएंगे। यह फिल्म दिग्गज फिल्म निर्माता जोशी के बेटे अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनाई गई है। एक्शन थ्रिलर में शबीर कल्लाराक्कल, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नायला उषा, चेंबन विनोद जोस, शम्मी थिलाकन, सरन और अनिखा सुरेंद्रन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ वह बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर दो अगस्त को रिलीज होगा।
Archana Puran: 'कॉमेडी का मतलब बदलाव है', अर्चना पूरन सिंह ने कपिल द्वारा उनका मजाक उड़ाए जाने का किया बचाव