पहले क्रिश्चियन वेडिंग, अब कृति सेनन की बहन नूपुर ने की हिंदू रीति-रिवाज से शादी; स्टेबिन बेन का थामा हाथ
Nupur Sanon Hindu Wedding Viral Video: रविवार को कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। अब दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की है। इनकी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
उदयपुर में हुई हिंदू रीति-रिवाज से शादी
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में पहले क्रिश्चियन वेडिंग की। इसके बाद 11 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की है। नूपुर और स्टेबिन बेन ने शादी के बाद स्टेज पर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस मौके पर नूपूर इमोशनल नजर आईं।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: 'प्यार था, है और हमेशा करता रहूंगा'; स्टेबिन की हुईं नूपुर सेनन; फैंस के साथ शेयर कीं शादी की झलकियां
उदयपुर से वापस मुंबई लौटे नूपुर और स्टेबिन बेन
सोशल मीडिया पर नूपुर और स्टेबिन के कुछ और वीडियो भी वायरल हैं, जिसमें दोनों शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों काफी खुश दिखे। पैपराजी ने इनके वीडियो शूट किए। साथ ही नए जोड़े को शादी की बधाई भी दी। बहन नूपुर के साथ कृति सेनन भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।