फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Stebin Ben Got married couple shares their christian wedding Photos with fans

'प्यार था, है और हमेशा करता रहूंगा'; स्टेबिन की हुईं नूपुर सेनन; फैंस के साथ शेयर कीं शादी की झलकियां

Sun, 11 Jan 2026 04:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Jan 2026 04:54 PM IST
सार

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी हो गई है। आज रविवार 11 जनवरी को उन्होंने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। कपल ने फैंस के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Stebin Ben Got married couple shares their christian wedding Photos with fans
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी रचाई है। एक शाही आयोजन मे कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे का हाथ थामा है। स्टेबिन और नूपुर ने एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। स्टेबिन ने नूपुर के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है।

विज्ञापन

Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Stebin Ben Got married couple shares their christian wedding Photos with fans
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टेबिन ने नूपुर के लिए क्या लिखा?
नूपुर और स्टेबिन ने संयुक्त इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों के साथ स्टेबिन ने कैप्शन लिखा है, 'मैंने प्यार किया, करता हूं, और करता रहूंगा, हमेशा और हमेशा के लिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Stebin Ben (@stebinben)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Stebin Ben Got married couple shares their christian wedding Photos with fans
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
स्टेबिन बेन औ नूपुर सेनन की शादी की तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। सभी नव-विवाहित जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। मौनी रॉय से लेकर अर्जुन बिजलानी और रुबिना दिलैक तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी नूपुर और स्टेबिन की शादी में शिरकत करने उदयपुर पहुंचीं।



विज्ञापन

व्हाइट गाउन में खूबसूरत लगीं नूपुर सेनन
सामने आईं शादी की तस्वीरों में कृति सेनन की बहन नूपुर व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में नजर आईं। वहीं, स्टेबिन ने भी मैचिंग कलर के आउटफिट पहने। शादी की रस्मों के बाद केक कटिंग प्रोग्राम रखा गया। कपल ने साथ में केक काटा। इस मौके पर कृति सेनन काफी इमोशनल दिखीं। कृति के साथ परिवार के लोग और दोस्त भी स्टेबिन औ नूपुर के लिए तालियां बजाते नजर आए। 

Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Stebin Ben Got married couple shares their christian wedding Photos with fans
कृति सेनन की बहन नूपुर की क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@__its__._.audi._.___

बहन के लिए कृति सेनन बनीं ब्राइड मेड
वायरल वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन के लिए ब्राइड मेड बनी हैं। क्रिश्चियन शादी के रीति-रिवाजों में ब्राइड मेड वह लड़की होती है, जो दुल्हन को हर काम में सपोर्ट करती है। कृति ने भी बहन का फर्ज निभाया, नूपुर के लिए ब्राइड मेड बनीं। कृति सेनन का लुक भी नूपुर की शादी में काफी एलीगेंट नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed