फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon expresses her interest in doing a film with Allu Arjun said looking forward to Puspa 2

Kriti Sanon: अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने जताई इच्छा

Sun, 27 Aug 2023 11:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

कृति सेनन ने हाल ही में 2021 में रिलीज हुई 'मिमी' में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। वह इस जीत का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon expresses her interest in doing a film with Allu Arjun said looking forward to Puspa 2
अल्लू अर्जुन, कृति सेनन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की लंबी हाइट की खूबसूरत हसीना कृति सेनन पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। जहां अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था, वहीं हाल ही में कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। ऐसे में वह इन दिनों अपनी इस जीत का जश्न मना रही हैं। एक तरफ अभिनेत्री अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, वहीं दूसरी ओर उन्होंने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने दी कृति को बधाई
कृति सेनन ने हाल ही में 2021 में रिलीज हुई 'मिमी' में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। वह इस जीत का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। इन सितारों में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर कृति को बधाई देते हुए लिखा, 'प्रिय कृति आपको मिमी के रूप में अद्भुत प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। बहुत योग्य। आपके लिए शुभकामनाएं।' अल्लू अर्जुन की बधाई का कृति ने जवाब दिया। 
विज्ञापन

Celebs: एक्टिंग के साथ इन चीजों का जुनून रखते हैं साउथ सेलेब्स, कुछ को ट्रैवलिंग पसंद तो कोई कॉफी का दीवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म करना चाहती हैं कृति
अल्लू अर्जुन की इस बधाई के बाद कृति सेनन ने भी उनकी तारीफ की और उन्हें भी जीत की बधाई दी। ट्विटर पर शुभकामनाओं के दौरान, कृति ने अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म में अभिनय करने की इच्छा व्यक्त की। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रही हैं। कृति ने लिखा, 'मैं आपके साथ एक फिल्म करना चाहती हूं। मेरे पसंदीदा सुकुमार के साथ आपकी पुष्पा 2 का इंतजार कर रही हूं! हमेशा प्यार और शुभकामनाएं!'


खुशी से झूमे फैंस
अल्लू अर्जुन के प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ काम करने में कृति की रुचि देखकर बहुत खुश हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही एक साथ काम करते नजर आएंगे। अब देखना यह है कि इस सपने को कौन साकार करेगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। अभिनेत्री अगली बार 'गणपथ: पार्ट 1' में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी। उनके पास करीना कपूर और तब्बू के साथ 'द क्रू' भी है। इसके अलावा कृति के पास शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट है।
KBC 15: हॉट सीट पर बैठ कंटेस्टेंट ने सुनाया अपना रोमांटिक सपना, बिग बी के गाने 'दो लफ्जों की' से जुड़े हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed