फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 15: हॉट सीट पर बैठ कंटेस्टेंट ने सुनाया अपना रोमांटिक सपना, बिग बी के गाने 'दो लफ्जों की' से जुड़े हैं तार

Sun, 27 Aug 2023 08:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan Zeenat Aman Song Do Lafzon Ki Inspired Contestant Saurabh Sengupta Participate In Show
अमिताभ बच्चन, जीनत अमान - फोटो : social media

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' दर्शकों के दिलों पर हमेशा की तरह राज कर रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाले यह मजेदार क्विज शो लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देखना बहुत पसंद कर रहे हैं। हर बार की तरह अमिताभ बच्चन का मजाकिया अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने दर्शकों के सामने अमिताभ बच्चन और जीनत अमान के गाने से प्रभावित होकर शो में हिस्सा लेने का किस्सा सुनाया। यह किस्सा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, चलिए जानते हैं इसके बारे में...

KBC 15 Amitabh Bachchan Zeenat Aman Song Do Lafzon Ki Inspired Contestant Saurabh Sengupta Participate In Show
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया

'केबीसी 15' के हालिया एपिसोड में, दुर्ग, छत्तीसगढ़ से आए कंटेस्टेंट सौरभ सेनगुप्ता ने अपने एक सपने का खुलासा किया, जिसने सभी के दिलों को छू लिया। सौरभ के इस सपने ने दर्शकों के साथ ही अमिताभ बच्चन को भी छुआ क्योंकि यह सपना किसी और से नहीं बल्कि खुद अभिनेता से प्रेरित था। 'केबीसी प्ले अलॉन्ग' एपिसोड में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव सौरभ को दिखाया गया, जो हॉट सीट पर बैठे नजर आए। जैसे ही अमिताभ ने उनका स्वागत किया, सौरभ के दिल में संजोए जीवन बदल देने वाले सपने के बारे में खुलासा किया।
Celebs: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तरसते हैं ये स्टार्स, समीक्षकों की तारीफ लूटने के बाद भी रहे असफल

KBC 15 Amitabh Bachchan Zeenat Aman Song Do Lafzon Ki Inspired Contestant Saurabh Sengupta Participate In Show
केबीसी 15 - फोटो : social media

केबीसी की हॉट सीट पर विराजमान नजर आए सौरभ सेनगुप्ता ने अपने सपने के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे खाना पकाने का बहुत शौक है। यह मेरा सबसे पसंदीदा काम है। मेरा सपना अपना खुद का रेस्तरां खोलने का है। लेकिन एक और सपना है, जो गुपचुप मेरे दिल के किसी कोने में घर कर चुका है। वह यह है कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को वेनिस में एक रोमांटिक गोंडोला राइड पर ले जाना चाहता हूं।' सौरभ का यह सपना सुनते ही अमिताभ के मुंह से 'ओह हो' निकला। अभिनेता का यह रिएक्शन बता रहा था कि वह कुछ-कुछ समझने लगे थे।
Shoojit: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से शूजित निराश, विक्की कौशल को बताया हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan Zeenat Aman Song Do Lafzon Ki Inspired Contestant Saurabh Sengupta Participate In Show
केबीसी 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सौरभ ने इसके बाद कुबूल किया, 'सर, मेरे दिल में छिपे इस रोमांटिक सपने के पीछे आप ही प्रेरणा हैं।' जिसे सुनते ही अमिताभ बच्चन के मुंह पर हंसी आ गई और वह बोले, 'मैं समझता हूं। बस अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने की कोशिश करना और उसे जीनत अमान समझने की गलती बिल्कुल मत करना। क्योंकि आप वहां किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं चाहेंगे।'  इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। सौरभ सेनगुप्ता ने अमिताभ बच्चन की इस सलाह पर अमल करने का फैसला किया।  
Jawan: 'जवान' से जुड़ा होगा प्रभास की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर? सिनेमाघरों में गूंजेगी तालियों की गड़गड़ाहट

विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan Zeenat Aman Song Do Lafzon Ki Inspired Contestant Saurabh Sengupta Participate In Show
अमिताभ बच्चन, जीनत अमान - फोटो : social media

बात दें, सौरभ का यह सपना अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' से जुड़ा हुआ है। दरअसल, शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित साल 1979 में आई इस फिल्म का मशहूर रोमांटिक गाना 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' वेनिस के ग्रांड कैनाल में गोंडोला ग्लाइडिंग पर फिल्माया गया था। गाने में अमिताभ बच्चन और जीनत अमान एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आते हैं। फिल्म अमिताभ का डबल रोल था।
Kay Kay Menon: 'पांच' देखकर के के मेनन के अभिनय के कायल हो गए थे विधु, रॉबर्ट डी नीरो से कर डाली थी तुलना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed