फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna

Celebs: एक्टिंग के साथ इन चीजों का जुनून रखते हैं साउथ सेलेब्स, कुछ को ट्रैवलिंग पसंद तो कोई कॉफी का दीवाना

Sun, 27 Aug 2023 09:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

अभिनय के अलावा भी आपके पसंदीदा सितारों के कुछ शौक हैं, जिनके बिना वह अपनी जिंदगी सोच भी नहीं सकते। चलिए आपको बताते हैं राम चरण से लेकर सामंथा तक के ऐसे शौक के बारे में, जो अब उनका जुनून बन चुके हैं।

विज्ञापन
South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमा इंडस्ट्री में साउथ सेलेब्स की तूती बोल रही है। अभिनय के साथ-साथ ये सितारे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल से लेकर हर छोटी से छोटी बात तक के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाले इन सभी सितारों को अभिनय का जुनून होता है, जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अभिनय के अलावा भी आपके पसंदीदा सितारों के कुछ शौक हैं, जिनके बिना वह अपनी जिंदगी सोच भी नहीं सकते। चलिए आपको बताते हैं राम चरण से लेकर सामंथा तक के ऐसे शौक के बारे में, जो अब उनका जुनून बन चुके हैं।

विज्ञापन

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर

साउथ सुपरस्टार नंदामुरी तारक रामा राव यानी जूनियर एनटीआर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स में से एक हैं, जो एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। महंगी कारों और शानदार घर के अलावा, एनटीआर को घड़ियों का भी काफी शौक है, जो किसी से छिपा नहीं है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जूनियर एनटीआर को नौ नंबर बेहद पसंद है। वह इस नंबर के लिए इतने जुनूनी हैं कि उनकी गाड़ियों की नंबर प्लेट से लेकर ट्विटर हैंडल तक सभी में नौ अंक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
राम चरण - फोटो : social media
राम चरण
आरआरआर स्टार राम चरण को आपने हमेशा अपनी चीजें के प्रति सेहज रहते देखा है। चाहे फिर वह उनके दोस्त हों, घर हो, गाड़ी हो या फिर छोटी से छोटी चीज। लेकिन वह जिस एक चीज का शौक रखते हैं वह लग्जरी घड़ियां हैं, जिनका उनके पास शानदार कलेक्शन है। 
विज्ञापन

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
अपनी खूबसूरत और अभिनय कौशल से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हुईं सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक शानदार लाइफ जीने वाली सामंथा के शौक की बात करें तो अभिनेत्री एक फिटनेस फ्रीक हैं, जिन्हें हर ऐसी वस्तु से बेहद प्यार है जो उनकी सेहत को ठीक रखती हो।

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
रश्मिका मंदाना
'पुष्पा: द राइज' में श्रीवल्ली की भूमिका निभाकर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हुईं रश्मिका मंदाना अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी फिट बॉडी देखकर सभी उन पर कायल रहते हैं। रश्मिका ऐसा करने में इसलिए सफल रहती हैं क्योंकि वह अपनी फिटनेस को लेकर जुनूनी हैं। वह घंटों जिम में बिताती हैं।

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश बाबू
'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' के नाम से मशहूर महेश बाबू अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दो बच्चों के पिता होने के बाद भी उन पर लाखों-करोड़ों लड़कियां जान छिड़कती हैं, लेकिन महेश बाबू की जान ट्रैवलिंग में बसती है। अभिनेता को घूमने-फिरने का बेहद शौक है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ वैकेशन पर जाते रहते हैं। 

South Superstars And Their Passion Jr NTR Ram Charan Samantha Mahesh Babu Nagarjuna Prabhas Rashmika Mandanna
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन
साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले दक्षिण भारतीय सितारों में सुपरस्टार नागार्जुन का नाम भी शामिल है। अभिनेता को एक्टिंग का बेहद शौक है, लेकिन एक ऐसी चीज भी है जिसके बिना वह सांस भी नहीं ले पाते हैं। और वह कॉफी है। नागार्जुन कॉफी के प्रति उनकी लत के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed