{"_id":"5b71b11a42c7925a4f50fa63","slug":"krishma-kapoor-will-come-back-from-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज से करिश्मा करेंगी कमबैक, वजह है 'मोटा पैसा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेब सीरीज से करिश्मा करेंगी कमबैक, वजह है 'मोटा पैसा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
karishma kapoor
सैफ अली खान से लेकर राजकुमार राव तक वेब सीरीज में आ चुके हैं। वेब सीरीज का संसार तेजी से फैल रहा है और एक्टरों को अच्छे पैसे भी मिल रहे हैं। खबर है कि
विज्ञापन
लंबे समय से एक्टिंग से दूर रहीं करिश्मा कपूर एक वेब सीरीज के द्वारा फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।
मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि करिश्मा ने एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी के साथ वेब सीरीज साइन की है। स्क्रिप्ट और डेट फाइनल हो चुकी है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि करिश्मा आखिरी बार 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' में दिखी थीं। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
