Konkona Sen: लस्ट स्टोरीज 2 के लिए कोंकणा सेन शर्मा की इंस्पीरेशन बनी दोस्त की बाई, एक्ट्रेस का बड़ा दावा
अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि फिल्म में जो बाई की कहानी थी वह सच्ची घटना पर आधारित थी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विस्तार
अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी एक शॉर्ट फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कोंकणा द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों की खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा था। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि फिल्म में जो बाई की कहानी थी वह सच्ची घटना पर आधारित थी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
कोंकणा ने पार्टनर को लेकर कही यह बात
कोंकणा ने एक साक्षात्कार में कहा था, ‘अक्सर, जिन शरीरों को यौन आनंद महसूस करने की अनुमति होती है, वे बहुत सीमित होते हैं क्योंकि आमतौर पर लोग किसी भी प्रकार का संबंध बनाने से पहले गोरा, अमीर और जवान देखते हैं, जो कि गलत है। सुख तो कोई भी दे सकता है। अगर आपकी उसके साथ समझ अच्छी है तो आपको आपका पार्टनर सुखी कर सकता है।’
BB OTT 2: अविनाश सचदेव ने रुबीना दिलैक को दिया था धोखा? पलक पुरसवानी ने बड़े बयान से बढ़ाई हलचल
फिल्म में बाई की कहानी है सच्ची घटना पर आधारित
कोंकणा ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह उनका दोस्त था जो उनकी बाई के साथ उनके घर में यौन संबंध बनाने आता था। जब अभिनेत्री ने यह कहानी सुनी, तो उन्हें लगा यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में वह आगे जानना चाहती है। अभिनेत्री ने उसी दिन ठान ली थी कि इस कहानी को दुनिया के सामने लेकर आएंगी क्योंकि यह कुछ ऐसा था, जो लोगों में जागरूकता फैलाने में सहायक हो सकता था।
Gippy Grewal: फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज, ब्राम्हणों के अपमान का लगा था आरोप
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म
आपको बता दें कि 'द लस्ट स्टोरीज 2' की तो इसमें चार शॉर्ट फिल्म हैं, जिनका निर्देशन अलग-अलग निर्देशकों ने किया है। कोंकणा सेन शर्मा के अलावा आर बाल्की, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने भी निर्देशन किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने मिलकर बनाया है। 'द लस्ट स्टोरीज 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।