'बिग बॉस ओटीटी 2' में एक्स कपल अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी की एंट्री ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा हाई किया। हालांकि, पलक बेहद कम समय में ही घर से बेघर हो गईं। शो से बाहर आने के बाद पलक एक के बाद एक इंटरव्यू दे रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने एक्स को लेकर बात की है। साथ ही रुबिना दिलैक और अविनाश के ब्रेकअप के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करती नजर आई हैं।
2 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक पुरसवानी ने अपने हालिया इंटरव्यू में साझा किया कि उन्हें अविनाश सचदेव ने रिश्ते में धोखा दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'जनता पागल नहीं है। देखा जाए तो उनका अतीत एक नियमित पैटर्न रहा है। भगवान ने तुम्हें बहुत बड़ा मौका दिया है। अवसर का सम्मान करें। यह पहली बार नहीं है। जनवरी में रोका के बाद फरवरी में उसने मुझे धोखा दिया। मैं उससे प्यार करती थी, उसके माता-पिता इसमें शामिल थे। बहुत आसानी से तुम मुझे धोखा दे रहे हो और मुझसे कह रहे हो कि तुम्हारा प्यार खत्म हो गया है। तुम मुझसे रिश्ता तोड़ लो और फिर जो चाहो करो।'
3 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक ने शो 'छोटी बहू' में काम करने के दौरान डेटिंग शुरू की थी, लेकिन वर्ष 2013 में दोनों अलग हो गए। इसी के बारे में बात करते हुए पलक पुरसवानी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है, 'मैं उनके साथ कभी नहीं जुड़ी लेकिन एक चीज जरूर कहूंगी कि जो लड़की अविनाश के साथ रिश्ते में रही है, और उसको छोड़ के गई है, उसकी जिंदगी बहुत अच्छी हुई है।'
VD18: वरुण धवन ने एटली संग मिलाया हाथ, फिल्म की रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा
4 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'रुबीना को देखिए वह अपनी शादी से कितनी खुश हैं। शालमली देसाई भी खुश हैं, और उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। मुझे नहीं पता था कि अविनाश ने रूबीना को धोखा दिया है। मुझे इनके रिश्ते की कोई और ही कहानी पता है।' पलक ने साफ किया कि अविनाश ने उस वक्त साफ किया था कि उनका रुबीना के प्रति प्यार खत्म हो गया था, इसलिए दोनों अलग हो गए।
Don 3: 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर? इस दिन होगी घोषणा
5 of 5
पलक पुरसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश सचदेव की बात करें तो, 'बिग बॉस ओटीटी 2' में प्रवेश से पहले उन्हें परोक्ष रूप से अपनी सभी एक्सेस को उनके साथ ब्रेकअप के लिए दोषी ठहराते हुए सुना गया था। वहीं, रुबीना की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2018 में अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। साथ ही वह 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं।