जानिए क्यों इस दिवाली सलमान खान नहीं छोड़ेंगे पटाखे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात सुपरस्टार सलमान खान की, जिनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।
सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से सलमान अपनी दिवाली को सौ करोड़ी तो बनाना चाहते ही हैं साथ ही वो इस दिवाली पर अपने परिवार को समय देना चाहते हैं।
सलमान इस बार अपनी दिवाली घर पर परिवार के साथ ही मनाएंगे और फिर वो अपनी 2016 में आने वाली फ़िल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगें।
सलमान ने कहा, "मैं दिवाली पर पटाखे जलाने का शौकीन नहीं हूँ और उम्मीद करता हूँ कि लोग भी पटाखे कम जलाएंगे जिससे धुआं और शोर कम होगा।"
हाल ही में 50 के हुए किंग ख़ान शाहरुख़, दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में एक लंबे अंतराल के बाद काजोल दिखेंगी।
ऐसे में शाहरुख और काजोल का पूरा ध्यान अपनी फ़िल्म पर है और उनकी दिवाली इस बार घर पर परिवार के साथ ही रहेगी क्योंकि अगले ही दिन से वो दोबारा फ़िल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे।
बॉलीवुड के परफ़ेक्शनिस्ट आमिर ख़ान इन दिनों पंजाब में अपनी अगली फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
आमिर नहीं रहेंगे दिवाली पर घर
इस बार दिवाली पर वो मुंबई नहीं आ पाएंगे और उनकी पत्नी किरण राव बेटे आज़ाद के साथ पंजाब जाएंगी।
दिवाली पर आमिर का प्लान फोगाट परिवार के साथ बिताने का है, जिनके जीवन पर ये फिल्म बन रही है।
ऋतिक रोशन हाल ही में एक छुट्टी से लौटे हैं और आशुतोष गोवारिकर की भव्य फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म का सेट मुंबई के पास ही लगा हुआ है ऐसे में दिवाली के अवसर पर इस फ़िल्म की पूरी यूनिट को 10 तारीख से 15 तारीख तक की छुट्टी दी गई है और इसी बहाने ऋतिक रोशन को भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने का मौका मिलेगा।
सोनम ऐसे मनाएंगी दिवाली
सोनम कपूर भी सलमान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं और इस साल वो दिवाली के मौके पर मुंबई में अपने परिवार के साथ वक़्त बिताएंगी।
लेकिन दिवाली के अपने प्लान के बारे में सोनम कहती हैं, "मुझे पापा अनिल कपूर और भाइयों से पैसे ऐंठने में बहुत मज़ा आता है और फिर अगले दिन उस पैसे से मैं शॉपिंग करती हूँ।"
एक ज़माने में अपने वज़न से जूझ रही सोनम कपूर दिवाली में सभी परहेज़ छोड़ मिठाइयां खाना पसंद करती हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन दिवाली पर अपने परिवार के साथ ही वक़्त बिताना पसंद करते है।
इस बार भी वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहेंगे और हर साल की तरह परिवार और नज़दीकी मित्रों के लिए अपने बंगले पर दिवाली पार्टी रखेंगे।
दीपिका की दिवाली
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की साल के अंत में दो बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।
पहली है इम्तिआज़ अली की 'तमाशा' जिसमें रणबीर और दीपिका साथ दिखेंगे। वहीं दूसरी फ़िल्म है 'बाजीराव मस्तानी' जिसमें दीपिका रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस साल दिवाली दिल्ली में ही मनाएंगे क्योंकि अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो फिलहाल दिल्ली में ही हैं।
वहीं रणवीर सिंह की कोशिश रहेगी कि वो गुजरात और मुंबई में मौजूद अपने परिवार को एक साथ इकट्ठा कर दिवाली का त्यौहार मना सकें, लेकिन बिना दीपिका के।