फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know where the Kerala Story has become tax free where is the demand for it now

The Kerala Story: कहां-कहां टैक्स फ्री हो चुकी है द केरल स्टोरी, कहां हो रही इसकी मांग?

Mon, 08 May 2023 10:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 May 2023 10:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को द केरल स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था। 

विज्ञापन
Know where the Kerala Story has become tax free where is the demand for it now
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिक्र सिनेमा का हो और द केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा न हो, ऐसा होना लाजिमी नहीं है। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही यह मसला विवादों से घिर गया और फिल्म रिलीज होने के बाद इसने तूल पकड़ लिया। हालांकि, इन तमाम विवादों के बीच फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर किस राज्य में क्या स्टेटस है?
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: आईबी 71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल, पूजा-अर्चना कर की लंगर की सेवा
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश में हुई टैक्स फ्री

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को द केरल स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था। सीएम ने कहा था कि द केरल स्टोरी आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करने वाली फिल्म है। इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया जा रहा है। 
Shiv Shakti: छोटे परदे पर फिर होने जा रहा हर हर महादेव का जयघोष, इस बार राम ने धरा जटाधारी का स्वरूप

इन राज्यों में भी हो रही टैक्स फ्री करने की मांग

बता दें कि मध्य प्रदेश के कदम के बाद देश के कई राज्यों में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, यूपी और दिल्ली आदि शामिल हैं। महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू सकल समाज का कहना है कि द केरल स्टोरी से लव जिहाद की पूरी प्रक्रिया लोगों के सामने आ गई है। हमें उम्मीद है कि सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लव जिहाद पर लगाम लगेगी और पीड़ित हिंदू लड़कियों को न्याय मिलेगा। इसके लिए फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। 
Arijit: लाइव कॉन्सर्ट में शख्स ने खींचा अरिजीत सिंह का हाथ, चोटिल हुए सिंगर की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल

विज्ञापन

यूपी में हुई टैक्स फ्री, दिल्ली में भी उठाई गई यह मांग

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शनिवार रात द केरल स्टोरी फिल्म देखी। द केरल स्टोरी केरल राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म का सामाजिक संदेश पूरे देश के लिए खासकर हिंदू युवतियों को जागरूक करने वाला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को यह फिल्म परिवार के साथ देखनी चाहिए। साथ ही, दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में 11वीं-12वीं के साथ-साथ कॉलेज की छात्राओं को यह फिल्म फ्री में दिखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उधर, उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि अगर इस संबंध में कोई प्रस्ताव आता है तो राज्य सरकार फिल्म को टैक्स फ्री कर देगी। अपनी बात पर रहते हुए यूपी सरकार ने ऐसा कर दिया है। 
The Kerala Story: द केरल स्टोरी पर नहीं थम रहा विवाद, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने लगाया फिल्म पर प्रतिबंध

टैक्स फ्री से क्या पड़ता है असर?

बता दें कि जब किसी फिल्म को किसी राज्य में टैक्स फ्री किया जाता है तो इसका मतलब होता है कि संबंधित राज्य की सरकार उस फिल्म के टिकट की बिक्री पर अपने हिस्से का जीएसटी नहीं वसूलेगी। इससे फिल्म का टिकट सस्ता हो जाता है। आमतौर पर फिल्मों को टैक्स से छूट उनके विषय को देखते हुए दी जाती है।
Bollywood: बोल्ड सीन देकर भी नहीं चल सका इन अभिनेत्रियों का करियर, बॉलीवुड में पैर जमाने में हुईं बुरी तरह फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed