Bhooth Bangla OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला? यहां जानें
Bhooth Bangla OTT Release: भूत बंगला फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और कब।
विस्तार
प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फैंस फिल्म को लेकर इसलिए भी एक्साइटेड हैं, क्योंकि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 16 साल के बाद फिर से स्क्रीन पर लौटी है। लेकिन ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और कब। आइए जानते हैं।
कहां रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
‘भूत बंगला’ के बारे में कन्फर्म हो गया है कि यह अपनी थिएट्रिकल रन खत्म करने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी OTT रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी भूत बंगला?
मौजूदा ट्रेंड के अनुसार, बड़ी फिल्में आमतौर पर थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के अंदर OTT पर आ जाती हैं। चूंकि ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 की शुरुआत में ऑनलाइन स्ट्रीम हो सकती है।
हालांकि, फिल्म की फाइनल OTT रिलीज डेट उसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर भी निर्भर करेगी। अगर फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसके डिजिटल रिलीज में थोड़ी देरी भी हो सकती है।
'भूत बंगला' के बारे में
‘भूत बंगला’ फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ लेकर लौटी है। मूवी हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश राव, तब्बू, असरानी और मिथिला पालकर अहम रोल में हैं।