{"_id":"ba6367d2-c779-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"know-controversial-tweet-of-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के इस ट्वीट ने मचाई खलबली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के इस ट्वीट ने मचाई खलबली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 28 May 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का एक ट्वीट इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सलमान ने अपने एक ट्वीट में चप्पल की क्वालिटी की तुलना भगवान के श्राप से की है।
विज्ञापन
सलमान खान बालीवुड के दबंग यूं ही नहीं कहे जाते। वह किसके साथ कैसा व्यवहार कर दें यह किसी को नहीं मालूम। हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट पोस्ट में चप्पलों की तुलना भगवान की लाठी से कर दी।
विज्ञापन
सलमान खान का होम प्रोडक्शन बीइंग ह्रयूमन कपडों के साथ अन्य एसेसरीज का निर्माण करता है। इस प्रोडक्शन से जल्द ही जूते और चप्पलें लांच होने वाली हैं। इसके प्रचार के लिए सलमान ने अपने ट्वीटर एकाउंट का सहारा लिया।
विज्ञापन
सलमान ने बीइंग ह्रयूमन द्वारा बनायी गयीं चप्पलों की तारीफ करते हुए लिखा कि " भगवान की लाठी और बीइंग ह्रयूमन की चप्पलों में एक बड़ी समानता है। यह दोनों ही आवाज नहीं करती हैं "
हालांकि यह सिर्फ अपने प्रोडक्ट को चर्चा में लाने का एक तरीका है। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी बातों का बतंगड़ बनते हुए देर नहीं लगती। इसके पहले सलमान खान ट्वीटर पर सना खान का बचाव करने के लिए चर्चा में आए थे।