फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know About Ranbir Alia Wedding Baarat Krishna Raj Bunglow to Vastu Reception After Marriage Plans

Ranbir Alia Wedding: कब और कहां से निकलेगी आलिया रणबीर की बारात, क्या है शादी का प्लान; जानिए सब कुछ

Thu, 14 Apr 2022 01:10 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 14 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

बुधवार को हुई हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

विज्ञापन
Know About Ranbir Alia Wedding Baarat Krishna Raj Bunglow to Vastu Reception After Marriage Plans
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी दिनों से बहुत सी खबरे आ रही थी, लेकिन नीतू कपूर की हां के बाद अब इन पर आधिकारिक मुहर भी लग चुकी है। मेहंदी की रस्म पूरी होने के साथ, कपूर और भट्ट परिवार अब बस शादी के लिए तैयारी कर रहे हैं। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

विज्ञापन

परिवार के सदस्यों जैसे नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना और करिश्मा कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी में इस पॉपुलर कपल की शादी के फंक्शन्स का शुभ आरंभ हो गया है। अब खबर आ रही है कि इनकी शादी पंजाबी परंपराओं के अनुसार होगी। लड़के वाले ढोल-नगाड़ों के साथ लड़की वालों के घर बारात लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार, परंपरा को ध्यान में रखते हुए कपूर परिवार के सदस्य कृष्णा राज बंगले और वास्तु हाउस के बीच बारात का जुलूस निकालेंगे। इन दोनों घरों के बीच के रास्ते को लाइटों से सजाया गया है। इस शाम को पूरी तरह से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, बारात के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए सड़क पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

खबरों की माने तो आलिया और रणबीर शादी के बाद काम से ब्रेक लेंगे, क्योंकि वह शादी के बाद की सारी रस्मों को पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाना चाहते हैं। चौंका चारधाना से लेकर पंजाबी दुल्हन के रूप में आलिया को कथित तौर पर वे सभी रस्में करनी होंगी जो एक कपूर खानदान की बहू को करनी होती हैं।

पंजाबी परंपरा के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं और एक पूजा होती है, जो उन्हें हर सुबह करनी होती है। इसके बाद चौथे दिन वह नहाकर साथ में सत्य नारायण की पूजा करेंगे। इस पूजा के बाद रणबीर आलिया की मांग में सिंदूर लगाएंगे और जीवन भर उनका साथ देने की कसमें खाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार आलिया की होने वाली सास नीतू कपूर सभी रस्मों को लेकर बहुत उत्सुक हैं और वह अपनी नई बहू का घर में स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed