फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Surat based Jeweller gifted gold plated bouquet on the occasion of Ranbir Alia wedding

Alia-Ranbir Wedding: शादी के फंक्शन के बीच इस तोहफे ने किया सबको आकर्षित, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

Wed, 13 Apr 2022 08:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 08:49 PM IST
सार

रणबीर और आलिया के शादी के फंक्शन के साथ-साथ अब 'वास्तु' में तोहफों की आना भी शुरू हो गया है। रणबीर-आलिया के प्रशंसक उन्हें तोहफे भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Surat based Jeweller gifted gold plated bouquet on the occasion of Ranbir Alia wedding
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी के फंक्शन अब शुरू हो गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जहां एक तरफ दूल्हे की मां अभिनेत्री नीतू कपूर, दुल्हन के पिता महेश भट्ट सहित बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां कपल की शादी का जश्न मना रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कपल के फैंस भी उन्हें अपनी तरफ से बधाइयां देने से चूक नहीं रहे हैं। फैंस लगातार कपल को बेस्ट विशिज भेज रहे हैं। कुछ तो ऐसे तरीके निकाल रहे हैं, जिन्हें देख सभी चौंक रहे हैं।

विज्ञापन

रणबीर और आलिया के लिए 'वास्तु' में तोहफों का आना भी शुरू हो गया है। रणबीर-आलिया के प्रशंसक उन्हें तोहफे भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन तोहफों के बीच रणबीर और आलिया को सूरत के एक जौहरी ने बेहद ही खास तोहफा भेजा है, जिसे देखकर सभी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो से पता चला है कि एक फैन ने कपल के लिए गोल्ड प्लेटेड बुके भेजा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स उस बुके को घर के अंदर लेकर जाता हुआ दिख रहा है। वह बोल रहा है कि 'हम सूरत से आए हैं, ये रणबीर जी और आलिया जी के लिए उनकी शादी का तोहफा है। यह एक गोल्ड प्लेटेड रोज बुके है, जिसे गोल्ड से फॉयल किया गया है। यह तोहफा कुशल भाई ज्वेलर्स ने भेजा है।' यह बुके बहुत खूबसूरत और शानदार लग रहा है।

विज्ञापन

शादी के गिफ्ट के पीछे का लकी कनेक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर भी अपनी होने वाली पत्नी आलिया को शादी के मौके पर बेशकीमती तोहफा देने वाले हैं। वह आलिया को डायमंड से जड़ा हुआ बैंड देने वाले हैं, जिसमें आठ डायमंड्स लगे होंगे। दरअसल, आठ रणबीर का लकी नंबर है और इसकी वजह से ही उन्होंने इस बैंड में आठ डायमंड जड़वाए हैं। इसके अलावा वह आलिया को एक कस्टम मेड रिंग भी देने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed