फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know 3 stories about karan johar birthday party

जानिए करन जौहर के घर हुए क्या 3 तमाशे?

Tue, 28 May 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
know 3 stories about karan johar birthday party

शनिवार को रात 11 बजे से लेकर सुबह के सात बजे तक करन जौहर की बर्थ डे पार्टी हुई। इस पार्टी में तीन ऐसी बातें हुईं जो आगे चलकर बड़ा इश्यू बन सकती हैं। यह तीनों मामले इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


करन जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार जमा हुए। एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा यहां कैमरे के पीछे की दुनिया के लोग भी मौजूद रहे। यह पार्टी देर रात शुरू हुई और सुबह तक चलती रही। इस पार्टी की तीन बातें खास रहीं जो इंडस्ट्री के सबसे बड़े सेलिब्रेटीज के साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


क्यों नहीं आए शाहरुख

करन जौहर और शाहरुख खान एक-दूसरे के बहुत करीबी माने जाते हैं। ऐसा वह कई बार पब्लिकली बोल भी चुके हैं। लेकिन करन जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख का न आना कई सारे प्रश्न खड़ा करता है। यह बात इसलिए भी बड़ी है क्योंकि शाहरुख उस दिन मुंबई में ही थे। मीडिया में कुछ समय से चर्चाएं आ रही थीं शाहरुख और करन जौहर के बीच अब वैसी करीबी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन जौहर ने इधर जो फिल्में बनायी हैं उनमें उन्होंने शाहरुख की बजाय दूसरे कलाकारों को मौका दिया है। इधर शाहरुख खान भी पिछले कुछ समय से रोहित शेट्टी की फिल्म मेकिंग स्टाईल की तारीफ कर रहे हैं। यह दोनों बातें इस बात का इशारा कर रही हैं कि इंडस्ट्री में शायद नयी जुगलबंदी होने जा रही है।

कैटरीना के साथ आए रणबीर कपूर

पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर का नाम अलग-अलग लड़कियों के साथ जुड़ रहा है। दीपिका पादुकोन के साथ दोबारा डेटिंग करने की खबरों से लेकर संजय कपूर की एक्स वाईफ के साथ उनका नाम जुड़ा है। लेकिन करन जौहर की इस पार्टी में वह कैटरीना कैफ के साथ आए। रणबीर और कैटरीना एक ही गाड़ी से आए और पूरी पार्टी में वह दोनों साथ-साथ ही रहे। यहां तक कि रणबीर ने सिर्फ कैटरीना के साथ ही डांस भी किया।


आमिर हो गए सबसे करीब

आमिर खान का करन जौहर के बैनर से कोई खास वास्ता नहीं रहा है। लेकिन इस पार्टी में आमिर न सिर्फ शामिल हुए वह मेजबान की भूमिका में भी दिखे। इस पार्टी में सभी सूटेड-बूटेड थे लेकिन आमिर खान यहां टी-शर्ट और शार्ट्स में नजर आए। आमिर खान आमतौर पर पार्टियों से परहेज करते हैं। लेकिन आमिर खान का पार्टी में आना और पूरी रात रहना कुछ नए समीकरणों की ओर इशारा कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed