फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan to collaborate with Karan Johar for a big budget Eid 2024 As Per Report

Salman Khan: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज

Wed, 19 Apr 2023 04:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की इन दिनों करण जौहर के साथ एक बिग बजट फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan to collaborate with Karan Johar for a big budget Eid 2024 As Per Report
सलमान खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान ईद के मौके पर फैंस को मनोरंजन की भरपूर डोज देने के लिए जाने जाते हैं। इस साल ईद पर वह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का तोहफा दे रहे हैं। इसके अलावा वह अगले साल की ईद की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद भी आ गई है। 

विज्ञापन


25 साल बाद मिलाएंगे हाथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की इन दिनों करण जौहर के साथ एक बिग बजट फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों एक बड़े बजट की फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसे लेकर डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। अगर, सबकुछ सही रहा और दोनों के बीच सहमति बन गई तो करीब 25 वर्षों के बाद करण जौहर और सलमान एक-दूसरे के साथ काम करेंगे। 
विज्ञापन

AS04 Gets A Name: एक्शन स्टार आयुष शर्मा की नई फिल्म का नामकरण, मोशन पोस्टर के साथ किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें कि इससे पहले सलमान खान और करण जौहर ने वर्ष 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया था। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा उनकी झोली में 'टाइगर 3' है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान मेगा एंटरटेनर फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ

'पठान वर्सेज टाइगर' की शुरू हुई तैयारी
सलमान और शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इसको लेकर यशराज फिल्म्स की ओर से एक थीम वीडियो साझा किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक-दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। बात करें 'किसी का भाई किसी की जान' की तो यह 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
Irrfan Khan: फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर आउट, आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिवंगत स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed