फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan last film the song of scorpions official trailer out movie will hit theatres on 28 th april 2023

Irrfan Khan: फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर आउट, आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिवंगत स्टार

Wed, 19 Apr 2023 03:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 19 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

अभिनेता इरफान खान की मौत के करीब तीन साल बाद उनकी आखिरी फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Irrfan Khan last film the song of scorpions official trailer out movie will hit theatres on 28 th april 2023
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब ये फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' हिन्दी में रिलीज हो रही है। अपने चहेते स्टार इरफान की इस फिल्म को एक्टर के फैन्स सिनेमाघरों में देख सकेंगे। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया।

विज्ञापन

'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बता दें, 29 अप्रैल को इरफान के निधन को तीन साल पूरे हो जाएंगे।' द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है। यह फिल्म 2017 में 70वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जा चुकी है। तो वहीं  बाबिल ने अपने पापा की इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज हो चुका है। इरफान की इस फिल्म के ट्रेलर पर फैन्स उन्हें याद करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Irrfan Khan last film the song of scorpions official trailer out movie will hit theatres on 28 th april 2023
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया

'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' स्विस, फ्रेंच और सिंगापुरियन प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। इरफान के साथ फिल्म में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्तेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रस वहीदा रहमान भी एक अहम किरदार में दिखेंगी।

विज्ञापन

फिल्म कि कहानी राजस्थान के जैसलमेर में दिखायी गयी है, जो एक लोक आस्था पर आधारित है। माना जाता है कि बिच्छू के डंक मारने के 24 घंटों के अंदर इंसान की मौत हो जाती है, लेकिन उसे बिच्छू के गाने से बचाया जा सकता है। कहानी के केंद्र में नूरान है, जो बिच्छू गायिका है। उसे यह हुनर अपनी दादी जुबैदा से विरासत में मिला है। इरफान ने एक ऊंट व्यापारी का किरदार निभाया है। पहले फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा गोलशिफतेह फराहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोरा भी अहम रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें:  'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed