फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will brahmastra part 2 and 3 postponed disney dharma production and jio studios

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ

Wed, 19 Apr 2023 03:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन और डिज्नी दोनों ने इस फिल्म को बनाने से अपने हाथ खींच लिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट्स को ड्रॉप करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
will brahmastra part 2 and 3 postponed disney dharma production and jio studios
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जितना बज था, उस हिसाब से फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फैंस ने भी इस फिल्म को मिला-जुला रिव्यू दिया था। जिन लोगों को फिल्म पसंद आई उन लोगों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में ही पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी बनी थी, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जब अयान मुखर्जी ने इस फिल्म की घोषणा की थी, उस दिन उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के तीन पार्ट बनेंगे। अब इस फिल्म के बाकी पार्ट्स पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ड्रॉप हो जाएंगे ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट्स?
रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन और डिज्नी दोनों ने इस फिल्म को बनाने से अपने हाथ खींच लिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट्स को ड्रॉप करने का फैसला किया है। सिर्फ इतना ही नहीं वह अयान मुखर्जी को इसके अन्य पार्ट्स के राइट्स भी बेचना चाह रहे थे। अब खबर आ रही है कि अयान मुखर्जी इस फिल्म को लेकर जियो स्टूडियोज के पास पहुंचे हैं। इसके अलावा उनका प्लान स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म के दूसरे किरदारों के स्पिन ऑफ वेब सीरीज और इंडिपेंडेंट फिल्मों के रूप में लाना भी है।

इसे भी पढ़ें- AS04 Gets A Name: एक्शन स्टार आयुष शर्मा की नई फिल्म का नामकरण, मोशन पोस्टर के साथ किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

जियो स्टूडियोज के साथ पक्की हो सकती है डील
अयान मुखर्जी ने अपने प्लान अस्त्रवर्स में से नंदी अस्त्र, पवन अस्त्र, गज अस्त्र और जल अस्त्र को बनाया है। अपनी फिल्मों के जरिए वो सिर्फ जल अस्त्र को बड़े पर्दे पर दिखा पाएंगे। अगर जियो स्टूडियोज के साथ सबकुछ सही रहा तो डील पक्की हो सकती है और लेकिन फिल्म का निर्देशन कोई और करेगा। ब्रह्मास्त्र को न बनाने का भी कारण सामने आ रहा है।

विज्ञापन

क्या है कैंसिल करने का कारण
कहा जा रहा है कि डिज्नी के नए सीईओ बॉब आइगर इस वक्त कंपनी की कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। उन्होंने मार्वल और स्टार वॉर्स की फिल्मों और सीरीज को भी पोस्टपोन करने का फैसला किया है। ऐसे में ब्रह्मास्त्र भी इसी का हिस्सा है तो शायद इस फिल्म के अगले पार्ट्स को कैंसिल करने की भी यही वजह हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed