{"_id":"d143b672-9129-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kiran-rao-wants-holiday-home-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने लिए अलग घर क्यों खरीद रहीं हैं किरण राव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने लिए अलग घर क्यों खरीद रहीं हैं किरण राव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी और निर्देशिका किरन राव इन दिनों नए आशियाने की तलाश में हैं। चर्चा है कि वह गोवा में अपना नया घर खरीदना चाहती हैं।
विज्ञापन
जिस तरह से आमिर को पंचगनी से लगाव है इसलिए उन्होंने वहां पर अपना एक घर खरीद रखा है उसी से प्रभावित होकर किरन गोवा में समुद्र तट के पास एक छोटा सा बंगला खरीदना चाहती हैं ताकि जब भी उन्हें गोवा आने का मन करे वह अपने घर पर आराम से आकार समय बिता सके।
विज्ञापन
किरन से जुड़े लोगों की मानें तो किरन का गोवा में घर खरीदने का आइडिया आमिर को भी पसंद आया है इसलिए आमिर ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है। यही वजह है कि किरन जोरों शोर से गोवा में अपने नए घर की तलाश में जुट गयी हैं।
विज्ञापन
किरन पर इन दिनों अपने हॉली डे होम को ढूंढने के साथ-साथ अपनी बेटे आजाद की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि आजकल वे अगली फिल्म की स्क्रिप्टिंग में भी मशरूफ हैं।