{"_id":"a84630b2-ead7-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"kiran-rao-to-pledge-organ-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगदान करेंगी आमिर की पत्नी किरण राव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंगदान करेंगी आमिर की पत्नी किरण राव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Jul 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद गांधी की फिल्म 'शिप ऑफ थीसस' से प्रेरणा लेने के बाद आमिर खान की पत्नी और निर्देशिका किरण राव ने अंग दान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में किरण राव ने कहा कि "मैंने अंग दान के विषय में सोचा है। इस फिल्म को देखकर मुझे अंग दान के विषय पर गंभीरता से सोचने का मौका मिला।
पहले मैं सोचती थी कि हम केवल अपनी आंखें दान कर सकते हैं लेकिन तथ्य यह है कि हमारे शरीर का हर अंग किसी का जीवन बचाने के काम आ सकता है। मुझे फिल्म देखकर यह जानकारी मिली।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं अंग दान करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि इस सप्ताह हम सभी को, जो लोग अपने अंग दान करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इसकी प्रतिज्ञा नहीं की है, उन्हें ऐसा करना चाहिए। मैं विश्वास करती हूं कि अंग दान करने और आपके बाद भी जीवन का जारी रहना बहुत महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन
राव यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ 'शिप ऑफ थीसस' पेश कर रही हैं। दुनियाभर के फिल्म समारोहों में पहले ही इसका प्रदर्शन हो चुका है। फिल्म 19 जुलाई को पांच शहरों मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरू व कोलकाता में प्रदर्शित हो रही है।