फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KIFF 2023: CM Mamata Banerjee Salman khan anil kapoor Sonakshi attends kolkata international film festival

KIFF 2023: 29वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज, सितारों संग झूमीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Tue, 05 Dec 2023 06:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Dec 2023 06:30 PM IST
सार

फिल्म कमेटी के चेयरमैन व फिल्म निर्देशक गौतम घोष ने कहा कि इस बार फेस्टिवल में नए फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गई हैं। फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा। 

विज्ञापन
KIFF 2023: CM Mamata Banerjee Salman khan anil kapoor Sonakshi attends kolkata international film festival
सलमान खान-सीएम ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में ममता बनर्जी ने 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' गाना गाया। इसके बाद सलमान खान ने दीप जलाकर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की। समरोह में सलमान खान, अनिल कपूर, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और सौरव गांगुली जैसे सितारे पहुंचे।

विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोग लेंगे भाग
उल्लेखनीय है कि फेस्टिवल का 29वां संस्करण 12 तक चलेगा। कोलकाता में 23 जगह पर केआईएफएफ की सिनेमा दिखाई जाएंगी। केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोग के भाग लेंगे। 
विज्ञापन

Armaan Malik: एनिमल देख रणबीर कपूर की तारीफ कर बुरे फंसे अरमान मलिक, गायक ने चुप्पी तोड़ ट्रोल्स को सिखाया सबक
विज्ञापन
विज्ञापन


69 फीचर फिल्में होंगी प्रदर्शित
इस दौरान कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फेस्टिक्ल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना सीएम ममता बनर्जी ने की है। वहीं गीत को कंपोज इंद्रजीत दासगुप्ता ने किया है।
Bollywood: इन सितारों ने टीवी से की थी अपने अभिनय पारी की शुरुआत, आज बॉलीवुड का ताज पहन कमा रहे हैं नाम

स्पेन की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी
फिल्म कमेटी के चेयरमैन व फिल्म निर्देशक गौतम घोष ने कहा कि इस बार फेस्टिवल में नए फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गई हैं। फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा। स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी।
Chennai Floods: चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए आमिर खान और विष्णु विशाल, घंटों फंसे रहने के बाद ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed