Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी को मिला KKK13 का विनर? जानिए किस मजबूत कंटेस्टेंट ने अपने नाम की ट्रॉफी
कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ टीवी का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन शुरुआत से ही चर्चाओं में रहा है। हाल ही में मुंबई में शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां, केकेके 13 के विनर को लेकर जानकारी सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ टीवी का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन शुरुआत से ही चर्चाओं में रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स की फाइट को लेकर तो कभी शो से हुए एविक्शन्स को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला ‘खतरों के खिलाड़ी 13' के विनर को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। हाल ही में मुंबई में शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां शो के सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब केकेके 13 के विनर को लेकर जानकारी सामने आई है।
खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत 14 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। इनमें टीवी, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से सेलेब्स ने हिस्सा लिया। सभी ने आगे बढ़ने के लिए अपना जान लगा दी, लेकिन फिनाले तक सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही पहुंच पाए। बीते दिन इनमें से किसी एक ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम भी कर ली है।
खतरों के खिलाड़ी 13 के ग्रैंड फिनाले में लगभग सभी 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने मीडिया से बात भी की, लेकिन किसी ने विनर के नाम का खुलासा नहीं किया। इस शो के एक फैन पेज के मुताबिक डीनो जेम्स शो जीत गए हैं। उन्होंने ट्रॉफी उठा ली है। यह बात इस फैन पेज के सूत्रों के हवाले से बताई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अर्जित तनेजा, डिनो जेम्स और ऐश्वर्या शर्मा शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट बने। इन्होंने विनर बनने के लिए फिनाले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन विजेता डिनो जेम्स बने। हालांकि, कलर्स और कंटेस्टेंट की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का आना बाकी है।
अगर डीनो जेम्स ने इस शो का टाइटल जीता है, तो ये बात फैन्स के लिए नई नहीं होगी। क्योंकि शुरू से ही जिस तरह से वो अपना 100 पर्सेंट स्टंट में देते थे। और वह खतरों के खिलाड़ी 13 के मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं। उन्होंने शो में हर उस टास्क को किया, जो उनके सामने आया। फिर चाहे वो कितना भी खतरनाक क्यों न रहा हो।
यह भी पढ़ें: करियर के शुरुआती दिनों में इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही थीं सान्या, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा