फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF chapter 2 star Yash attends childhood friend wedding in Mysuru photos viral in social media

Photos: दोस्त की शादी में पत्नी राधिका पंडित संग पहुंचे ‘केजीएफ 2’ स्टार यश, तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

Sat, 14 May 2022 02:04 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 14 May 2022 02:04 AM IST
सार

'केजीएफ 2' स्टार अभिनेता यश अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मैसूर पहुंचे। इस मौके पर यश के साथ राधिका पंडित भी दिखीं। दोनोंं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
KGF chapter 2 star Yash attends childhood friend wedding in Mysuru photos viral in social media
yash and radhika - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता ने कन्नड अभिनेता यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। इस फिल्म में यश बेशक लीड रोल में थे लेकिन उनकी छवि एक मॉन्स्टर की दिखाई गई, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। यश फिल्म की इस सफलता के बाद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी झलक उनकी तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिल रही है। वहीं, हाल ही में अभिनेता अपने दोस्त की शादी में पहुंचे। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

विज्ञापन

 

यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ दोस्त चेतन की शादी में मैसूर पहुंचे। इस मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें सुपरस्टार को देखकर लोगों ने उन्हें घेर लिया। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शादी के वेन्यू में यश की एक झलक पाने के लिए लोग काफी बेताब हैं। इस दौरान अभिनेता के आसपास भारी भीड़ है। बाकी की तस्वीरों में यश और राधिका दूल्हे राजा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान यश ने दोस्त चेतन का चेहरा पकड़ रखा है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

 


 

लुक की बात करें तो ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में यश काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ है। वहीं, राधिका पंडित भी सिंपल लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। राधिका ने ब्राउन कलर का सूट पहना है। उन्होंने लाइट मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। 

 

यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो गए हैं और अब तक 'केजीएफ चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड 1175 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अब दर्शकों की नजरें इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर हैं। फैंस चाहते हैं को मेकर्स केजीएफ चैप्टर 3 जल्द से जल्द रिलीज करे। ऐसे में सबकी नजरें फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट पर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed