फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ketan Mehta says Manjhi’s love for his wife inspired my film

मांझी: द माउंटमैन के निर्देशक बोले, 'हम जिंदा लोगों की कद्र नहीं करते'

Mon, 17 Aug 2015 01:05 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ketan Mehta says Manjhi’s love for his wife inspired my film

केतन मेहता की फिल्मों में आप हर बंधन के विरुद्ध आजादी का संघर्ष दिखेंगे। शुक्रवार को रिलीज होने वाली मांझीः द माउंटेन मैन में भी वह एक बड़ी लड़ाई दिखा रहे हैं। इस फिल्म में पहाड़ तोड़ना कोई मुहावरा नहीं, बल्कि हकीकत है। इस चर्चित फिल्म को लेकर केतन मेहता से बातचीत की रवि बुले ने।

विज्ञापन


समानांतर हिंदी सिनेमा के आपके दौर के दिग्गज हाशिये पर चले गए हैं। आप कैसे लगातार फिल्में बना पा रहे हैं? इस वाल पर केतन मेहता कहते हैं, 'मुझे सिर्फ फिल्म बनाना आता है। उसी से सुकून मिलता है। उसी से अर्थ मिलता है। मुझे सिनेमा से खुशी मिलती है। मैं हमेशा ही फिल्में बनाना चाहता हूं। शायद यही कुछ कारण हैं।'
विज्ञापन


दशरथ मांझी पर फिल्म बनाने का पहला खयाल कब आया? इस पर केतन मेहता कहते हैं '2007 में उनका देहांत हुआ तो कई अखबारों-पत्रिकाओं में लेख छपे। हमारे देश की त्रासदी है कि जब तक कोई जिंदा होता है उसकी कद्र नहीं करते। जब मैंने दशरथ मांझी पर पढ़ा तो आश्चर्य हुआ कि हमारे समय में एक ऐसा आदमी हुआ जिसने 22 साल लगा कर एक पहाड़ काट के रास्ता बना दिया। वह भी प्यार की खातिर! अकेले। छैनी-हथौड़े से।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने पता किया। जब मालूम हुआ कि यह सच्चाई है तो मैं गहलोर गांव (गया, बिहार) पहुंचा और कटे हुए पहाड़ के बीच बना रास्ता देखा। आश्चर्य हुआ कि उस व्यक्ति ने यह कर दिखाया, जबकि कोई पहाड़ देख कर तो सोच भी नहीं सकता। तब खयाल आया कि इस पर फिल्म बनानी चाहिए। उसने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया। मुझे यह कहानी बहुत प्रेरक लगी। आज के पागलपन वाले समय में, हमारे युवा को सबसे ज्यादा जरूरत सकारात्मक सोच और प्रेरणा की है।

इस फिल्म के लिए हमें कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े

Ketan Mehta says Manjhi’s love for his wife inspired my film

फिल्म की कहानी के लिए कॉपीराइट पर केतन ने बताया, 'दशरथ की कहानी पर कॉपी राइट का भी झगड़ा था। उस वक्त पांच-छह निर्माता-निर्देशक इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे थे। कुछ ने स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। परंतु किसी को एक-दूसरे के बारे में पता नहीं था। हमारी घोषणा होते ही सब बाहर निकल आए।'

केतिन ने बताया कि 'इसके बाद हम दशरथ के बेटे भगीरथ मांझी के पास गए और उनसे फिल्म बनाने की इजाजत मांगी। हम पर कोर्ट केस भी हुआ, फिल्म बनाने के विरुद्ध। अंततः कॉपीराइट और फिल्म बनाने का केस हम जीते।

नवाजुद्दीन अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ ऐक्टर

Ketan Mehta says Manjhi’s love for his wife inspired my film

आपने 2007 में फिल्म बनाना तय किया था। तब नवाज कैसे फिल्म में आए?  इस पर केतन कहते हैं 'नवाज अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ ऐक्टर हैं, इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया है। उनका कद- काठी दशरथ मांझी से इतना मिलता है कि वह रोल के लिए परफेक्ट थे।'

दशरथ मांझी की आंखों में जो चमक थी, वह नवाज की आंखों में है। इन सबसे बढ़ कर नवाज भी अपनी जिंदगी के माउंटेन मैन हैं। उन्होंने 15 साल संघर्ष करके बॉलीवुड का पहाड़ तोड़ अपना रास्ता बनाया है।

बॉक्स ऑफिस एक बड़ा पैमाना बन गया है। माउंटेन मैन हो या रंग रसिया इन्हें भी इसी कसौटी पर कसा जाता है! इस पर केतन कहते हैं, मेरे लिए जरूरी है, मेरी कहानी। एक फिल्म में कोई भी मेकर दो-ढाई साल लगाता है।

मैं सोचता हूं कि अगर किसी फिल्म को बनाते हुए व्यक्तिगत रूप से मैं विकसित हो पा रहा हूं तो उस फिल्म में लगता हूं। आप ईमानदारी से देखें तो पाएंगे कि जिंदगी पैसों से कहीं बड़ी है। ऐसे में आप जो कर रहे हैं उसमें ही सबसे पहले और सबसे ज्यादा भरोसा रखना पड़ता है।

'झांसी की रानी' पर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी

Ketan Mehta says Manjhi’s love for his wife inspired my film

आपकी अगली फिल्म झांसी की रानी की चर्चा में है। कब आएगी यह फिल्म? इस पर केतन मेहता कहते हैं 'इसकी तैयारियां चल रही है और अगले साल हम इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2017 में आएगी।' फिल्म में झांसी की रानी के किरदार को लेकर कंगना रनौत के नाम की चर्चा है।


फिल्म नहीं लेकिन झांसी की रानी के किरदार को लेकर क्या कह सकेंगे? इस पर भी मेहता जवाब नहीं देते उनका कहना है 'कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इतना ही कहूंगा कि झांसी की रानी विश्व के इतिहास में सबसे अलग और आकर्षक व्यक्तित्व हैं। उनके जैसा अद्भुत किरदार मैंने कहीं नहीं देखा। उनसे लड़ने वाले अंग्रजों ने भी कहा कि वह फ्लोरेंस नाइटेंगिल, क्लियोपेट्रा और एलिजाबेथ का मिला-जुला व्यक्तित्व हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed