{"_id":"410b231a-de27-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"katrina-kaif-to-work-with-sushant-singh-rajput","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और लड़के को है कैट की 'हां' का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और लड़के को है कैट की 'हां' का इंतजार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'काई पो चे' फेम सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों डिमांड में हैं। सुशांत के पास कई अच्छी फिल्में हैं और उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। एक और बड़ी खबर ये है कि सुशांत सिंह राजपूत और कैटरीना कैफ की जोड़ी बननेवाली है।
विज्ञापन
जी हां, सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म 'काई पो चे' के निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी अगली फिल्म में भी सुशांत को ही लीड रोल में कास्ट कर रहे हैं। खबर है कि उन्होंने सुशांत के अपोजिट कैटरीना को लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अभिषेक कपूर की यह फिल्म संवदेनशील प्रेम कहानी है और इस फिल्म में कैटरीना ही फिट बैठेंगी। हालांकि उन्होंने फिलहाल सिर्फ अपनी इच्छा जताई है। कैटरीना ने अभी पूरी तरह से फिल्म के लिए हां नहीं कहा है।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी और अक्तूबर महीने से यह फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है। खबर है कि कैटरीना को इस फिल्म के लिए मनाने की जिम्मेदारी एकता को दी गई है।
बताया जा रहा है कि ये फिल्म चार्ल्स जिकेंस के मशहूर उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' का हिंदी फिल्म रूपांतरण है।