रणबीर संग नाची कैट, रिहर्सल का वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही है। उन्होंने अपने डांस रिहर्सल का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कॉम्पटीशन का आगाज अब हो चुका है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस को किसी एक को चुनने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बिजी हीरोइनों में से है। वो वीकेंड पर भी अक्सर बिजी ही रहती है। ऐसे में कैटरीना ने सुबह में नींद से जागने का एक नायाब तरीका बताया है। अक्सर छुट्टी में जब काम करने जाना हो तो आलस के कारण मन नहीं करते ऐसे में कैटरीना का ये तरीका काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
दरअसल हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होने सुबह उठने के लिए आइस बकेट चैलेंज सुझाया है। इसके लिए उन्होने एक बर्तन में बर्फ का पानी लिया और चेहरे को बरतन में भिगोया। ऐसा उन्होने दो से तीन बार किया। बर्फ के चिलचिलाते ठंडे पानी में चेहरा भिगोने किसी भी नींद छूमंतर हो सकती है। खैर कैटरीना का ये तरीका है तो कारगर ही।
Best way to get yourself awake on a working Sunday . #myownicebucketchallenge
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on