{"_id":"87473898-b17f-11e2-a658-d4ae52bc57c2","slug":"katrina-kaif-says-no-to-dare-devil-stunts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट नहीं कैट की डुप्लीकेट करेगी स्टंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैट नहीं कैट की डुप्लीकेट करेगी स्टंट
मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 'धूम 3' और 'बैंग बैंग' जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्मों के कई दृश्यों में बॉडी डबल की मदद ली है।
विज्ञापन
कैटरीना की एक के बाद एक ये दोनों फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 'धूम 3' में जहां वे आमिर खान के साथ पहली बार दिखेंगी, वहीं 'बैंग बैंग' में उनकी जोड़ी एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ बनाई गई है।
विज्ञापन
कैटरीना का कहना है कि उन्होंने इन दोनों फिल्मों में कई कठिन एक्शन सीन किए हैं, लेकिन जान जोखिम में डालने वाले दृश्यों की शूटिंग के लिए डुप्लिकेट का सहारा लिया है।
विज्ञापन
कैटरीना का साफ कहना है कि वे किसी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल नहीं होना चाहती हैं।
वे जान को खतरे में डालकर कोई भी एक्शन दृश्य करने के पक्ष में नहीं हैं और किसी भी एक्शन सीन को करने की अपनी सीमा भी जानती हैं।
इस बीच मीडिया में लगातार छपता रहा है कि एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए कैटरीना ने कड़ी ट्रेनिंग ली है, क्या वे झूठी खबरें हैं? इसके जवाब में कैट का कहना है कि उन्होंने ऐसे तमाम एक्शन सीन खुद किए हैं, जिनके लिए ट्रेनिंग ली गई थी। असल में बात डेंजरस सीन की हो रही है, ऐसे शॉट के लिए ही बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है।