{"_id":"649c78c6-e3b6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"katrina-kaif-s-holiday-plans-with-ranbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किस रिश्ते से रणबीर संग रहने जा रही हैं कैटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर किस रिश्ते से रणबीर संग रहने जा रही हैं कैटरीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
कैटरीना कैफ के बारे में खबर आयी थी कि उन्हें बुखार हो गया है। लेकिन अब एक नयी बात सुनने में आ रही है। कैटरीना कैफ गुपचुप तरीके से रणबीर कपूर के साथ छुट्टियां मनाने जा रही हैं।
विज्ञापन
रणबीर और कैटरीना कैफ भले ही अपने प्यार का इजहार न करे लेकिन यह बात तय नजर आती है कि इन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। अगर ऐसा न होता तो रनबीर कैट के साथ छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग नहीं करते।
विज्ञापन
यह खबर बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ किस रिश्ते से विदेश घूमने जा रही हैं। यह दरअसल विदेश में किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि छुट्टिया मनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों कैट बीमार थीं। रणबीर को लगता है कि कैट जरूरत से ज्यादा काम करती हैं इसलिए वह बीमार हो गयी हैं। बस उन्होंने फैसला कर लिया कि जैसे ही कैट ठीक हो जाएंगी, वे साथ में छुट्टियां मनाने विदेश जाएंगे।
कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन रणबीर कैट को इस हैक्टिक लाइफस्टाइल से दूर ले जाना चाहते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब यह जोड़ी साथ में विदेश घूमने गयी हैं इससे पहले भी वे कई बार विदेश में एक साथ समय बिता चुके हैं।