{"_id":"ff72a59f9cb69f1fe377fc1d2bf837d1","slug":"katrina-kaif-angry-on-his-beach-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी तस्वीर के लीक होने पर आगबबूला हैं कैटरीना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसी तस्वीर के लीक होने पर आगबबूला हैं कैटरीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ की बिकनी पहने हुई तस्वीर इंटरनेट पर खूब चर्चित हुई थी। इस फोटो पर वह रणबीर कपूर के साथ दिखी थी। अब कैटरीना कैफ ने इन फोटो को जारी करने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
जब से कैटरीना कैफ और ऱणबीर कपूर की स्पेन वाली फोटो लीक हुई हैं तब से रणबीर के परिवार की तरफ से अलग-अलग तरह के बयान आते रहे हैं। इस मसले पर अब पहली बार कैटरीना कैफ ने मुंह खोला है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ ने मीडिया को लिखे एक खुले पत्र में कहा है कि हर व्यक्ति की अपनी निजी जिंदगी होती है। मीडिया को उन निजी पलो में दखल नहीं देनी चाहिए।
मालूम हो कि हाल ही में स्टारडस्ट पत्रिका में छपी तस्वीरों से पता चला कि कैटरीना और रणबीर दोनों स्पेन में साथ में छुट्टियां बिता रहे थे।
स्पेन के एबीजा बीच पर कैटरीना बिकनी पहने रणबीर संग देखी गयी थीं। बाद में यह तस्वीरें हर तरह के मीडिया में प्रकाशित हुईं।