{"_id":"ea77c62f8ca14bbac7ae48c350c3bfe1","slug":"katrina-kaif-afraid-from-haunted-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक किराए के घर में क्यों हैं कैटरीना?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभी तक किराए के घर में क्यों हैं कैटरीना?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सितारे हिट होते ही सबसे जमीन इन्वेस्टमेंट के काम में लग जाते हैं। कई जगह इन सितारों के घर होते हैं। उलटे इसके सुपर हिट हीरोईन कैटरीना कैफ ने अभी तक अपने रहने तक के लिए घर नहीं खरीदा है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक कैटरीना ने अब तक किसी भी रीयल इस्टेट में निवेश नहीं किया है। इन्वेस्ट तो दूर की बात मैडम पिछले चार सालों से अपने लिए एक मकान की ही तलाश में लगी हुई हैं। अभी तक उनकी तलाश पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कैटरीना बांद्रा में किराये के मकान में रह रही हैं। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने कितने सारे घर खरीद लिये हैं।
विज्ञापन
दरअसल , कैटरीना ने अपने होमटाउन लंदन में काफी निवेश कर रखा है और वह चाहती हैं कि वहीं घर खरीदें। जबकि एक बड़ी खबर यह आयी है कि कैटरीना ने लोखंडवाला में एक घर देख कर उसे ओके भी कह दिया था।
लेकिन साइन करने से पहले उन्हें जब यह पता चला कि उस घर में किसी अभिनेता की मौत हुई है तो उन्होंने उस घर की डील फाइनल नहीं की।
हालांकि कैट की स्पोकपर्सन का कहना है कि यह सब अफवाह है। कैट को वक्त नहीं मिल पा रहा। इसलिए वह डील साइन नहीं कर पा रही हैं।
तो क्या कैट भी इन बातों पर विश्वास करती हैं। क्या वह घर उन्हें कोई हांटेड हाउस लग रहा है। इसलिए वह उस घर को नहीं खरीद रहीं ? इन सवालों के जवाब तो केवल कैट ही दे सकती हैं।