{"_id":"625bd221c8a48502013e1637","slug":"kartik-aaryan-and-kriti-sanon-say-goodbye-to-mauritius-after-wrap-up-shooting-of-shehzada-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shehzada: शूटिंग के बाद मॉरीशस को गुडबॉय कहकर वापस लौटे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, इसी साल रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehzada: शूटिंग के बाद मॉरीशस को गुडबॉय कहकर वापस लौटे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, इसी साल रिलीज होगी फिल्म
Sun, 17 Apr 2022 02:13 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:13 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपनी फिल्म 'शहजादा' के मॉरीशस के शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं। 'शहजादा' साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रिमेक है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन
- फोटो : Instagram
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों दूसरी बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के मॉरीशस के शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मॉरीशस शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ ही उनकी टीम के लोग भी नजर आ रहे हैं। फोटो में सभी लोग फिल्म की खत्म शूटिंग कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कृति ने लिखा था कि वह जल्द ही वापस मुंबई लौट रही हैं। वहीं, इसके बाद कृति और कार्तिक आर्यन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा भी गया।
विज्ञापन
बता दें कि 'शहजादा' साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रिमेक है। यह फिल्म इसी साल 4 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में मनीषा कोइराला और परेश रावल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में दिखाए देंगे। इसके साथ ही वह 'लुका छुपी 2' और 'कैप्टन इंडिया' में भी नजर आएंगे। वहीं, कृति सेनन फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन के साथ और 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं।