फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karmma calling: raveena tandon says 90s actors were more close to each other our friendship lasts till today

Karmma Calling: रवीना टंडन ने किया 90 के दशक को याद, बोलीं- 'हमारी दोस्ती आज भी है बेहद मजबूत'

Tue, 16 Jan 2024 03:15 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 16 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बेबाक और खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर हैं। जब भी मीडिया से वे रूबरू होतीं हैं, दिल खोलकर बातें करती हैं। हाल के दिनों में मीडिया से बातें करते हुए, रवीना 90 के दशक को याद करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
karmma calling: raveena tandon says 90s actors were more close to each other our friendship lasts till today
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही रवीना वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी। इस सीरीज में वे एक बेहद ताकतकवर महिला का किरदार निभाती दिखाई देंगी। पिछले दिनों रवीना ने अपनी आने वाली सीरीज के अलावा 90 के दशक के बारे में भी मीडिया खुलकर बातें कीं। 
विज्ञापन


90 के दशक को किया याद 
अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बेबाक और खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर हैं। जब भी मीडिया से वे रूबरू होतीं हैं, दिल खोलकर बातें करती हैं। हाल के दिनों में मीडिया से बातें करते हुए, रवीना 90 के दशक को याद करती नजर आई थीं। रवीना बताती हैं, 'उन दिनों न तो स्मार्टफोन हुआ करता था और न ही आज की तरह लग्जरी वैन थे। हम लोग शूटिंग खत्म करके एक साथ में बैठा करते थे। बातों और गॉस्पिस का सिलसिला चल पड़ता था। उसी दौरान हमें पता चलता था कि किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है और कौन अपनी पत्नी से पिटाई खाकर सेट पर आ रहा है। हमलोग आपस में बैठ कर देर तक बातें किया करते थे।' 
विज्ञापन

कियारा आडवाणी से पहली बार कहां मिले थे सिड?

विज्ञापन
विज्ञापन
उस दौर की दोस्ती आज तक निभा रहीं
रवीना आगे कहती हैं, 'मैं आज भी शिल्पा, माधुरी, सोनाली सबसे जुड़ी हुई हूं। हम लोग हमेशा एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहते हैं। इन दिनों उतना मिलना-जुलना नहीं हो पाता है, लेकिन सोशल मीडिया और फोन के जरिए हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। नब्बे के दशक में हुई दोस्तियां आज भी मजबूत हैं।'

ध्यान में डूबीं नजर आईं सपना चौधरी

रवीना का वर्क फ्रंट  
रवीना टंडन आने वाले दिनों में सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में दिखाई देंगी। यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। रवीना टंडन इसमें इंद्राणी कोठारी का किरदार निभा रही हैं। ये सीरीज अमेरिका की ऑरिजिनल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है। रवीना अपनी इस आने वाली वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed