पुलिसिया अंदाज में करिश्मा कपूर ने की वापसी, सामने आई वेबसीरीज 'ब्राउन' की पहली झलक; देखें टीजर
Karisma Kapoor Brown Teaser: अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द एक अलग अंदाज में वेब सीरीज 'ब्राउन' में दिखाई देंगी। इस सीरीज का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है।
विस्तार
'ब्राउन' में पुलिस अधिकारी बनेंगी अभिनेत्री
वेब सीरीज 'ब्रउन' में करिश्मा कपूर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। टीजर के मुताबिक वह रीटा ब्राउन का किरदार निभाएंगी, जो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है। इसके साथ ही वह एक बहुत ही गंभीर केस की जांच कर रही है। अपने व्यक्तिगत जीवन में वह कई समस्याओं से जूझ रही है। मगर वह अपने फर्ज को शिद्दत से निभाती है।
वेब सीरीज 'ब्राउन' की कहानी मुख्य रूप से उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है, जिसे 2016 में अभेक बरुआ ने लिखा था। सीरीज का मुख्य किरदार रीता ब्राउन एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है, जो अपने आस -पास की दुनिया से ऊब चुकी है। इसके साथ ही वह शराब की लत से जूझ रही है। यह सीरीज टीजर देखने पर किसी साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा जैसी लग रही है।
वेब सीरीज 'ब्राउन' से सिर्फ करिश्मा ही नहीं, बल्कि हेलेन भी अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही सीरीज में सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और के. के. रैना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि वेब सीरीज की रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।