{"_id":"5c7904d9bdec22736934cf63","slug":"karim-morani-doughter-jaya-morani-will-seen-in-web-series-this-crazy-dil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करीम मोरानी की बेटी जोया ने थामा वेब सीरीज का दामन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीम मोरानी की बेटी जोया ने थामा वेब सीरीज का दामन
Fri, 01 Mar 2019 03:39 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Mar 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
zoa morani
- फोटो : social media
मशहूर फिल्मकार करीम मोरानी की बेटी अभिनेत्री जोया मोरानी ने भी अब वेब सीरीज का दामन थाम लिया है। छह एपिसोड की वेब सीरीज 'ये क्रेजी दिल' में कोयल के किरदार में जोया दर्शकों के होश उड़ाते दिखेंगी। इस वेब शो के जरिए एक्टर अदीब रईस डेब्यू किया है।
जोया ने साल 2011 में फिल्म 'ऑलवेज कभी-कभी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'मस्तान' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की। इसके अलावा जोया कई फैशन शो में रैंप वाक करती भी नजर आ चुकी हैं।

This crazy dil
- फोटो : social media
1988 को मुंबई में जन्मीं जोया मोरानी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जोया साल 2007 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। इसके बाद 2008 में फिल्म 'हल्ला बोल' में भी जोया ने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था।
वेब शो 'ये क्रेजी दिल' में जोया ऐसी 26 साल की लड़की कोयल का किरदार निभा रही हैं जिसकी लव स्टोरी कई उतार-चढ़ावों से गुजरती है। कोयल का बॉयफ्रेंड आदर उसे समझता नहीं इधर कोयल की मां उसे रिलेशशिप मैंटेन रखने के टिप्स दिया करती है। प्यार का रिश्ता निभाने में कोयल कितनी थक जाती है उसके रिएक्शन्स को वेब सीरीज के अलग-अलग एपिसोड्स में दिखाया गया है।